Famous EV Cars in the World: 2025 में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड में इजाफा हुआ है। जानें दुनिया की सबसे पॉपुलर 5 ईवी कारों की कीमत, रेंज और खास फीचर्स की जानकारी। जिन्हें वर्ल्ड वाइड खूब पसंद किया गया।
2025 आते-आते इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ गई है, इन्हें एक बार चार्ज कर लंबी दूरी तय की जा सकती है। ये एनवायरमेंट फ्रेंडली भी होती है, यही वजह है अब ज्यादातर कंपनियां ईवी व्हीकल का रूख कर रही हैं। ऐसे में यहां जानें दुनिया की सबसे पॉपुलर EV कारों के बारे में। बता दें, ये आंकड़े 2024 के हैं, जब लोगों ने इन ब्रांड्स की इलेक्टिक कार को दुनियाभर में खरीदा।
1) Tesla Model Y Price in India
रिपोर्ट्स की मानें तो दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने मॉडल वाई की 2024 में 11 लाख से ज्यादा यूनिट सेल की। हाल में ये कार भारत में भी लॉन्च हुई है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपए से शुरू होती है। फिलहाल के लिए देश में इसे दो वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। कंपनी का दावा है कार 622 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
ये भी पढ़ें- Mahindra से Hyundai तक: जानें भारत की 5 सबसे भरोसेमंद डीजल SUV कौन सी है ?
2)Tesla Model 3 Price
2024 में टेस्ला की मॉडल 3 कार को खूब पसंद किया गया, इसकी दुनियाभर में लगभग 5 लाख यूनिट सेल हुईं। ये दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही, जिसे अमेरिका-चीन जैसे देशों में काफी पसंद किया गया। इसकी कीमत 10,000-15000 USD के बीच है।
ये भी पढ़ें- 2 लाख डाउन पेमेंट देकर Mahindra Scorpio N खरीदने पर कितनी मंथली EMI देनी होगी? जानें फाइनेंस डिटेल्स
3) BYD Yuan Plus
टेस्ला को टक्कर देते हुए तीसरे नंबर पर चीन की पॉपुलर कंपनी BYD रही, जिसकी Yuan Plus EV लोगों को खूब पसंद आई है। आंकड़ों के अनुसार, 2024 में इस सार के लगभग 3.4 लाख यूनिट बिके। कुल मिलाकर दुनियाभर से इस कार को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसकी कीमत 25,000- 35,000 USD के बीच है।
4) Wuling Mini EV Price
ये कार 2024 में 2.6 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही, जो लोग कम दूरी तय करते हैं या फिर छोटी फैमिली में रहते हैं उन्हें ये बहुत पसंद आई। ये कार चीन में बहुत प्रसिद्ध है, साथ ही दुनिया की सबसे सस्ती EV Cars में से एक है। कीमत की बात करें तो ये लगभग 4,500 से 6,000 USD है।
नोट- यहां दी गई सारी जानकारी इंटरनेट पर आधारित है। कीमतों में देश, मॉडल और शुल्क के हिसाब से बदलाव हो सकता है।