MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • टाटा मोटर्स की 5 सबसे सस्ती कारें, 2 की कीमत 6 लाख से भी है कम

टाटा मोटर्स की 5 सबसे सस्ती कारें, 2 की कीमत 6 लाख से भी है कम

टाटा मोटर्स कार कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक से बढ़कर एक धांसू कार किफायती से लेकर महंगे दामों पर ग्राहकों के लिए लाती है। लेकिन, आज हम आपको उन 5 कारों के बारे में बताएंगे, जो कंपनी की सबसे सस्ती 4 व्हीलर है।  

3 Min read
Shivansh Shekhar
Published : Jul 17 2025, 09:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
भारत में टाटा मोटर्स
Image Credit : tata motors

भारत में टाटा मोटर्स

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स कंपनी का क्रेज वर्तमान में काफी ज्यादा है। कस्टमर्स को कंपनी द्वारा बनाई गई गाड़ियां काफी पसंद आ रही है। कंपनी भी कस्टमर्स को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही और एक से बढ़कर एक धांसू कार मार्केट में ला रही है।

28
सस्ती से महंगी कारों का कलेक्शन
Image Credit : tata motors

सस्ती से महंगी कारों का कलेक्शन

टाटा मोटर्स एक ऐसा ब्रांड है, जो सस्ती से महंगी गाड़ियों का निर्माण करती हैं। इस कंपनी की मार्केट में आपको 10 लाख से नीचे की गाड़ी में मिल जाएगी और 20 लाख से अधिक की भी। कम कीमत पर भी टाटा मोटर्स ग्राहकों को सेफ्टी से लेकर दमदार माइलेज देती है।

Related Articles

भारत की 5 सबसे महंगी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें, 1 की कीमत सुनकर हिल जाएगा दिमाग
भारत की 5 सबसे महंगी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें, 1 की कीमत सुनकर हिल जाएगा दिमाग
टाइट बजट है तैयार! आपके लिए ये रही 5 धमाकेदार डीजल SUV कारें, 2 में मिलेगा धांसू इंजन
टाइट बजट है तैयार! आपके लिए ये रही 5 धमाकेदार डीजल SUV कारें, 2 में मिलेगा धांसू इंजन
38
टाटा मोटर्स की 5 सबसे सस्ती कारें
Image Credit : tata motors

टाटा मोटर्स की 5 सबसे सस्ती कारें

इसी बीच आज हम आपको टाटा मोटर्स कंपनी की 5 सबसे सस्ती कारों के बारे में बताएंगे। इन कारों ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जमकर धमाल मचाया है। हम आपको इन 5 कारों की कीमत से लेकर इंजन क्षमता के बारे में भी जानकारी देंगे।

48
1. Tata Tiago
Image Credit : tata motors

1. Tata Tiago

इस सूची में पहले नंबर पर Tata Tiago का नाम आता है, जिसकी शुरूआती एक्स शो रूम कीमत 5 लाख रुपए है। कार देखो के मुताबिक, यह टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती कार मानी जाती है। इसमें आपको 1. 2 लीटर, 3 सिलेंडर, रेवोट्रॉन इंजन मिलता है। यह 86 ps पावर और 113 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

58
2. Tata Punch
Image Credit : tata motors

2. Tata Punch

दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में Tata Punch का नाम लिखा गया है। यह टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा पॉपुलर सबकॉम्पैक्ट SUV है। इस कार की शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 6.20 लाख रुपए है। इसमें आपको 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है। यह 86 bhp पावर और 113 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे 5 स्पीड मैन्युअल या 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है।

68
3. Tata Tiago NRG
Image Credit : tata motors

3. Tata Tiago NRG

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर Tata Tiago NRG का नाम आता है। यह एक Rugd वर्जन कार में आता है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.30 लाख रुपए है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 86 bhp पावर और 113 nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह सीएनजी विकल्प के साथ भी मिल सकता है।

78
4. Tata Altroz
Image Credit : tata motors

4. Tata Altroz

टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती कार की लिस्ट में चौथे नंबर पर Tata Altroz का नाम शामिल है। यह टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार है। इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 6.79 लाख रुपए है। इसमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन, 1.2 लीटर पेट्रोल+सीएनजी और 1.5 लीटर डीजल इंजन आता है। यह 88 ps पावर और 115 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

88
5. Tata Tigor
Image Credit : tata motors

5. Tata Tigor

इसमें पांचवें नंबर पर Tata Tigor का नाम सूची में शामिल है। यह एक सबकॉम्पेक्ट सेडान कार है, जिसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 6 लाख रुपए है। इसमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह 86 ps पावर और 113 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
कार समाचार
ऑटो समाचार
 
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved