Dheerendra Gopal

बीएससी (जीव विज्ञान), एमजेएमसी करने के साथ अमर उजाला से करियर की शुरूआत की। पत्रकारिता करियर के 12+ साल अमर उजाला, हिंदुस्तान, राजस्थान पत्रिका और पत्रिका टीवी जैसे कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में काम किया। अभी एशियानेट न्यूज नेटवर्क के साथ जुड़ा हुआ हूं।
  • All
  • 2429 NEWS
  • 93 PHOTOS
  • 6 VIDEOS
2528 Stories by Dheerendra Gopal

Dev deepawali 2022: लाखों दीयों से रोशन हुई शिव की नगरी, उत्सवजीवी काशी में दीपों से हुआ मां गंगा का श्रृंगार

Nov 07 2022, 11:31 PM IST

बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस। 'सात वार-नौ त्योहार' का शहर बनारस। जिंदा शहर बनारस। दुनिया की सबसे प्राचीनतम शहरों में एक 'काशी' न जाने कितने नामों और उपमाओं से जानी जाती है। उत्सवधर्मी शहर बनारस में त्योहारों पर उत्साह के अनेक रंग भी देखने को मिलते हैं। सोमवार को काशी में देवताओं की दीपावली पर यह उत्सवधर्मिता देखने को मिली। देव दीपावली पर पूरा काशी हर्षित-प्रफुल्लित और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए दीयों को प्रज्जवलित कर रहा था। काशी ने अपने देवों का देवदीपावली पर हजारों दीयों की रोशनी के बीच स्वागत किया। बनारस के सभी 84 घाट दीयों की रोशनी से जगमग थे। काशी सहित इन घाटों को दस लाख से अधिक दीयों से रोशन किया गया था। बनारसी लोग पूरे उत्साह और जोश के साथ घाटों पर पहुंच देव दीपावली महापर्व को मनाने के लिए दीप प्रज्जवलित किया। आईए तस्वीरों में देखें परंपराओं को जीवंत रखने वाली काशी की देव दीपावली...