Dheerendra Gopal

बीएससी (जीव विज्ञान), एमजेएमसी करने के साथ अमर उजाला से करियर की शुरूआत की। पत्रकारिता करियर के 12+ साल अमर उजाला, हिंदुस्तान, राजस्थान पत्रिका और पत्रिका टीवी जैसे कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में काम किया। अभी एशियानेट न्यूज नेटवर्क के साथ जुड़ा हुआ हूं।
  • All
  • 2429 NEWS
  • 93 PHOTOS
  • 6 VIDEOS
2528 Stories by Dheerendra Gopal

भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे कमल हासन, राहुल बोले-कुत्ते, सुअर, गाय-भैंस सब आए लेकिन...

Dec 24 2022, 04:43 PM IST

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई। दिल्ली में देश के फेमस एक्टर कमल हासन भी राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। कन्याकुमारी से चली यह यात्रा 107 दिनों की यात्रा पूरी करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार को पहुंची तो यहां सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सुबह सवेरे राहुल गांधी ने दिल्ली पहुंचने के बाद हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इससे पहले उन्होंने आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम में सियाराम दरबार के दर्शन किए। दिल्ली में आज की यात्रा लाल किले पर जाकर समाप्त होगी। दिल्ली पहुंची यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की समाधि स्थल पर भी जाकर श्रद्धांजलि देगी। 25 दिसंबर को भारतीय राजनीति के पुरोधा अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती भी है। अटल समाधि के अलावा वह राजघाट जाकर बापू की समाधि पर नमन करेंगे। राहुल गांधी इसके अलावा शक्ति स्थल, वीर भूमि और विजय घाट भी पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

IIM की डिग्रीधारी डॉ.शेली ओबेरॉय की असिस्टेंट प्रोफेसर की जॉब से राजनीति की रपटीली राहों तक की कहानी...

Dec 23 2022, 11:31 PM IST

Delhi MCD Mayor: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.शेली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। आप प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। दिल्ली मेयर पद पर प्रोफेशनल महिला को उतार कर आप ने एक ही तीर से कई निशाना साधा है। उधर, बीजेपी ने आप प्रत्याशी को वाकओवर दे दिया है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि बीजेपी मेयर चुनाव नहीं लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के पास बहुमत है। वह अपना मेयर और डिप्टी मेयर बनाएं। उन्होंने कहा कि AAP ने जो वादा किया, उसे जल्द से जल्द पूरा करे। हालांकि, बीजेपी ने आप मेयर प्रत्याशी को वॉकओवर जरूर दे दिया है लेकिन आने वाले पांच साल तक एक मजबूत विपक्ष के रूप में सामने रहेगी।