Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

हिंसाग्रस्त सूडान में इंडियन आर्मी की 'लेडी बटालियन' ने गाड़ा झंडा, @UN मेडल देकर देश ने किया सैल्यूट

Jan 13 2023, 10:33 AM IST

संयुक्त राष्ट्र(United Nations).दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) में काम कर रहे 1,000 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को एक पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया। यहां पहली बार परेड का नेतृत्व भारतीय सेना की एक महिला अधिकारी ने किया। अपर नाइल स्टेट(Upper Nile) में एक विशेष पुरस्कार समारोह में दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ तैनात भारत के 1,171 शांति सैनिकों को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया। जनवरी को मिशन ने एक tweet करके लिखा-प्रशंसनीय, #भारत-Take a bow,#India!, आपके सबसे अच्छे बेटे और बेटियों में से 1,171 को अपर नील नदी, #दक्षिण सूडान में उनके महत्वपूर्ण #UNMISS काम के लिए @UN मेडल मिला है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

दुनिया का 8वां अजूबा MV गंगा विलास क्रूज: बटन दबाते वक्त मोदी भी हुए अचंभित,आपके लिए पेश हैं खास तस्वीरें

Jan 13 2023, 08:58 AM IST

वाराणसी. दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास( world longest river cruise - MV Ganga Vilas) आज(13 जनवरी) 'नदी के सफर' पर निकल पड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बटन दबाकर इसे रवाना किया। मोदी ने वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कई अन्य अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।आइए देखते हैं गंगा विलास की कुछ शानदार तस्वीरें और पढ़ते हैं मोदी का प्रोग्राम्स...

जोशीमठ के आसपास नहीं होगा अब कोई कंस्ट्रक्शन, 'दरारों' से खतरे में आए प्राचीन कस्बे को बचाने संघर्ष जारी

Jan 13 2023, 08:21 AM IST

नई दिल्ली/देहरादून(New Delhi/Dehradun).दरार प्रभावित जोशीमठ(subsidence-hit Joshimath) में दो 'असुरक्षित' होटलों को गिराने की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू हो गई। बता दें कि 2 जनवरी को सबसे पहले यहां दरारें देखी गई थीं। ये लगातार फैलती गईं। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि अब नई दरारे नहीं दिखाई दीं। यानी खतरा मानों टल गया है। इस बीच पहाड़ों पर बर्फबारी और जोशीमठ में बारिश ने खतरा और बढ़ा दिया है। इधर, सरकार की ओर से गठित समिति की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि अलकनंदा नदी की तरफ से जोशीमठ की धरती पर हो रहे कंस्ट्रक्शन के चलते भू-कटाव पैदा हुआ है। जोशीमठ को लेकर 4 रिसर्च हुए हैं। इनमें ये सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। अब इस दिशा में ट्रीटमेंट प्लान तैयार हो रहा है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...
 

Weather Report: फिर से करवट बदल रहा मौसम, हिमालय पर बर्फबारी से लौटने को है सर्दी, देखें कुछ तस्वीरें

Jan 13 2023, 07:28 AM IST

वेदर डेस्क. एक बार फिर उत्तर भारत सहित कई राज्यों में शीतलहर के लौटने की भविष्यवाणी की गई है।जम्मू-कश्मीर, शिमला की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी का असर तमाम राज्यों पर दिखाई देगा। स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance)  हिमालय से गुजरते हुए पूर्व की तरफ बढ़ रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। इससे मौसम में बदलाव आएगा। यानी उत्तर-पश्चिम भारत में 2-3 दिनों तक घना कोहरा और शीतलहर का असर रहेगा। पढ़िए बाकी की डिटेल्स...

तुनिशा शर्मा सुसाइड मिस्ट्री: शीजान की फैमिली की आस टूटी, नहीं मिली बेल, पढ़िए अब तक क्या हुआ?

Jan 13 2023, 06:58 AM IST

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma-तुनिषा शर्मा) सुसाइड मामले में आरोपी को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान (Sheezan Mohammad Khan) की जमानत याचिका पर वसई कोर्ट ने आज(13 जनवरी) सुनवाई की। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। 21 वर्षीय तुनिशा 24 दिसंबर को मुंबई में शो-'अली बाबा:दास्तान-ए-काबुल'(Ali Baba: Dastaan-E-Kabul) के सेट पर बाथरूम में मृत मिली थीं। मृतका की मां वनिता शर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को उसी दिन आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। वो 28 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...