Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

बांग्लादेश में रोहिंग्या कैम्प की मस्जिद पर हमला, 7 लोगों की मौत; म्यांमार के विद्रोही गुट ARSA पर शक

Oct 22 2021, 01:57 PM IST

ढाका. बांग्लादेश के कॉक्स बाजार(Cox’s Bazar) स्थित रोहिंग्या शिविर की एक मस्जिद पर 22 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में 7 लोगों की मौत की खबर है। इस हमले के पीछे  म्यांमार के रोहिंग्या विरोधी गुट अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी(ARSA) का हाथ माना जा रहा है। इसे आमतौर पर हराका अल-याकिन(Harakah al-Yaqin) के नाम से भी जाना जाता है। यह म्यांमार के उत्तरी रखाइन राज्य( northern Rakhine State) में सक्रिय है। इस मामले में पुलिस को एक हमलावर हाथ लगा है। बाकियों की तलाश के लिए कैंप में सर्चिंग चल रही है।

उम्मीद की नई रोशनी: रिकॉर्ड 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर तिरंगे की रोशनी से नहाईं देश की धरोहरें

Oct 22 2021, 10:27 AM IST

नई दिल्ली. 21 अक्टूबर को भारत ने Corona Virus के खिलाफ जारी लड़ाई में एक रिकॉर्ड बनाया है। भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जिसने 100 करोड़ वैक्सीन पूरे किए। चीन ने यह आंकड़ा सितंबर में पूरा कर लिया था। इस मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(Archaeological Survey of India) ने कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक दिए जाने की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए 100 स्मारकों को तिरंगे के रंग से जगमगाया। इन स्मारकों को तिरंगे के रंगों की रोशनी से सजाना कोरोना योद्धाओं–टीकाकरण कर्मियों, सफाई कर्मचारी, पैरामेडिकल, सहायक कर्मचारी, पुलिस कर्मियों के प्रति आभार जताना था।

नेपाल में बाढ़ और लैंडस्लाइड्स के बाद बेपटरी हुआ जीवन, फिर से भारी बारिश का Alert, देखें कुछ pictures

Oct 22 2021, 09:33 AM IST

काठमांडु. नेपाल में बेमौसम हुई भारी बारिश(Heavy Rain)  ने तबाही मचाई दी है। देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़(Flood) और भूस्खलन(landslides) से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक लोग लापता हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, प्रांत-1(Province-1) में लैंडस्लाइड्स की अलग-अलग घटनाओं में 60 लोगों की मौत हो गई। इनमें बागमती में 1, करनाली में 7, सुदुरपशिम में 31 और लुंबिनी में 2 लोगों की मौत शामिल है। प्रांत-1 में 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें  करनाली में 4 और सुदुरपशिम में 17 लोग घायल हुए हैं। सीनियर पुलिस अधीक्षक(SP) बसंत बहादुर कुंवर ने बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।