Amitabh Budholiya

amitabh.budholiya@asianetnews.in
    Amitabh Budholiya

    बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

      • All
      • 3406 NEWS
      • 579 PHOTOS
      • 20 VIDEOS
      • 223 WEBSTORIES
      4005 Stories by Amitabh Budholiya
      Asianet Image

      यहीं से जाता है नागलोक का रास्ता, प्रकृति के चमत्कारों से भरी है ये जंगली दुनिया, नागपंचमीं पर है खास महत्व

      Aug 03 2022, 09:49 AM IST

      भोपाल. प्रसिद्ध कवि भवानी प्रसाद मिश्रा की कविता 'सतपुड़ा के घने जंगल, नींद मे डूबे हुए से ऊंघते अनमने जंगल!' को आपने सुना ही होगा, लेकिन जिन्होंने इस जंगल को करीब से देखा है, वे कभी नहीं भूल सकते। सतपुड़ा के इन्हीं दुर्गम-ऊंचे-नीचे पहाड़ और डरावने जंगलों से होकर जाता है नागलोक का रास्ता। हालांकि नागलोक तक पहुंचना आसान नहीं होता। जिनका 'जिगरा' बड़ा होता है, वे ही सहां पहुंचने का जोखिम उठा पाते हैं। रास्ता सिर्फ जानलेवा भर नहीं है, जंगल में शेर-तेंदुए, सांप आदि जानवरों का भी भय बना रहता है। नागलोक यानी नागद्वारी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां नागपंचमीं पर भव्य मेला लगता है। इस बार यह मेला 23 जुलाई से 3 अगस्त तक चल रहा है। नागद्वारी मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी के जंगलों में हैं। यहां साल में सिर्फ नागपंचमीं के अलावा कुछ अन्य दिनों में ही जाने की परमिशन मिलती है। किवदंती है कि यहां भीम को हाथियों जैसा बल मिला था। जानिए क्यों खास है नागद्व़ारी...

      Asianet Image

      युद्ध में कैसे बचाव करना है, कैसे इलाज कराना है? ताइवान के लोग करने लगे प्रैक्टिस, कभी भी हमला कर सकता है चीन

      Aug 03 2022, 09:14 AM IST

      वर्ल्ड न्यूज. अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) की ताइवान (Taiwan) विजिट के बाद दुनिया की दो महाशक्तियां अमेरिका और चीन के बीच तनातनी बढ़ गई है। रूस-यूक्रेन के बाद दुनिया में एक और बड़े युद्ध की आहट सुनाई पड़ने लगी है। इस बीच ताइवान अपने ऊपर हवाई हमलों(air strikes) के लिए शेल्टर्स की तैयारी में जुट गया है। युद्ध के दौरान कैसे बचाव करना है, कैसे इलाज कराना है? ऐसी तमाम तैयारियों के लिए ताइवान के लोग प्रैक्टिस करने लगे हैं। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है। उसने अपने आसपास के हवाई और समुद्र में सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। ताइवान ने भी अपनी रक्षा करने की कसम खाई है। उसने नियमित सैन्य और नागरिक सुरक्षा अभ्यासों के साथ अपनी सुरक्षा को मजबूत करना प्राथमिकता बना दिया है। इस बीच चीन ने ताइवान पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। पढ़िए कैसे हो रही हैं तैयारियां...

      Top Stories