Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ जमींदोज होता 1200 साल पुराना जगन्नाथपुरी का ये मंदिर, आखिर ये माजरा क्या है?

Apr 04 2022, 11:58 AM IST

पुरी, ओडिशा. प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जगन्नाथ पुरी को भव्य और हाईटेक रूप देने शुरू हुए हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना (heritage corridor project) को लेकर विरोध होने लगा है। पुरातत्व विभाग(archeology department) का मानना है कि इससे ऐतहासिक जगन्नाथ मंदिर को खतरा पैदा हो सकता है। बता दें कि जगन्नाथ मंदिर की 100 मीटर परिधि में यह कॉरिडर तैयार हो रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी यह मामला ट्रेंड पकड़ गया है। #SaveJagannathTemple के जरिये twitter पर इसके विरोध में लोग सामने आए हैं। कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों ने लिखा कि 1200 साल पुराने मंदिरों को ढहा दिया गया। हालांकि इसके कुछ सकारात्मक पहलू भी हैं। यही वजह रही कि इस प्रोजेक्ट को लेकर विपक्ष भी सरकार के साथ नजर आया। फरवरी, 2021 में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक(Naveen Patnaik) ने विधानसभा में इस प्रोजेक्ट के बारे में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था। इसका भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने समर्थन किया था। जानिए इस प्रोजेक्ट बारे में...

श्रीलंका में महंगाई: भारत में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में बजाई गई थी थाली, श्रीलंकाई गुस्से में पीट रहे

Apr 04 2022, 10:59 AM IST

कोलंबो. 1948 में ब्रिटेन से आजाद हुआ श्रीलंका अब तक की सबसे खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है। महंगाई ने लोगों के सामने जीवन का संकट पैदा कर दिया है। सरकार के खिलाफ बढ़ते जन आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (PM Mahindra Rajpaksha) के अलावा श्रीलंका के पूरे कैबिनेट के सभी 26 मंत्रियों के इस्तीफा देने के बावजूद लोग आंदोलित हैं। देश में इमरजेंसी लगी हुई है। इस बीच लोग सड़कों पर उतरकर खाली बर्तन बजा रहे हैं। बता दें कि भारत में कोरोना संकट के दौरान कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में खाली बर्तन बजाए गए थे। श्रीलंका में लोग गुस्से में बर्तन बजा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में बच्चे भी शामिल हैं। बता दें कि इस समय श्रीलंका 51 अरब डॉलर के कर्ज में डूबा है। यहां का 70 प्रतिशत विदेशी मुद्रा भंडार घट गया है। पिछले एक महीने में 45 प्रतिशत करेंसी गिरी है। बता दें कि इस समय एक डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपए की कीमत 292.50 पहुंच चुकी है। यहां 10 अरब डॉलर का व्यापारिक घाटा हुआ है। मानवाधिकार आयोग ने इमरजेंसी पर उठाए सवाल...