• All
Asianet Image03:00

भारतीय मूल के इन दो दिग्गजों को मिल सकती है बाइडेन कैबिनेट में जगह

Nov 19 2020, 02:47 PM IST

अमेरिका के पूर्व सर्जन-जनरल विवेक मूर्ति और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अरुण मजूमदार को बाइडन और कमला हैरिस प्रशासन की कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 से निपटने के लिए विवेक मूर्ति को स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है जबकि प्रोफेसर अरुण मजूमदार को ऊर्जा मंत्री बनाया जा सकता है। अमेरिकी मीडिया में यह खबर काफी प्रमुखता से छाई हुई है। 43 वर्षीय विवेक मूर्ति सत्ता हस्तांतरण के कोविड-19 सलाहकार बोर्ड के सह अध्यक्ष भी हैं। वे कोरोना वायरस संबंधी मामलों को लेकर बाइडन के निकट सहयोगी रहे हैं। 

Top Stories