- All
- 128 NEWS
- 26 PHOTOS
- 2 VIDEOS
- 1 WEBSTORIES
Russia Ukraine War Live: फेसबुक के बाद अब YouTube ने रूस के सरकारी मीडिया आउटलेट को किया बैन
Feb 26 2022, 08:46 AM ISTवर्ल्ड डेस्क : यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। मौत की संख्या पता नहीं चल पा रही है, बताया जा रहा है कि कई सौ लोग घायल हैं। हजारों लोगों को बेघर होना पड़ रहा है। दूसरे दिन की बात करें तो कई जगहों पर रूसी हमलों की खबरें आईं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी सैनिक राजधानी कीव में घुस गई है। उन्होंने दुनिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुनिया ने हमें अकेले छोड़ दिया है। पश्चिम देशों से हमें धीमी मदद मिली रही है। वहीं दूसरी तरफ रूस का कहना है कि यूक्रेन अगर सिलेंडर कर तो बातचीत मुमकिन है। यूक्रेन ने शुक्रवार देर रात दावा किया कि यूक्रेन संघर्ष में अब तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं रूस के यूक्रेन पर हमला के बाद अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया। शुक्रवार को वोटिंग कराया गया। हालांकि, रूस के वीटो की वजह से प्रस्ताव पास नहीं हो सका। लेकिन भारत, यूएई व चीन ने रूस के खिलाफ वोटिंग नहीं की है।
पहले दिन का पूरा घटना क्रम पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- अमेरिका की दो टूक-China सोचे कि इतिहास के किस पक्ष की ओर खड़ा रहना चाहता
दूसरे दिन का पूरा घटना क्रम पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- : हर युद्ध हमारी दुनिया को पहले से भी बदतर छोड़ देता-पोप