YouTube ने शनिवार को रूसी राज्य के स्वामित्व वाले मीडिया आउटलेट RT और अन्य रूसी चैनलों को अपने वीडियो के साथ चलने वाले विज्ञापनों के लिए पैसे प्राप्त करने से रोक दिया है। इसके पहले फेसबुक भी ऐसा कर चुका है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगातार प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।
- Home
- World News
- Russia Ukraine War Live: फेसबुक के बाद अब YouTube ने रूस के सरकारी मीडिया आउटलेट को किया बैन
Russia Ukraine War Live: फेसबुक के बाद अब YouTube ने रूस के सरकारी मीडिया आउटलेट को किया बैन
)
वर्ल्ड डेस्क : यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। मौत की संख्या पता नहीं चल पा रही है, बताया जा रहा है कि कई सौ लोग घायल हैं। हजारों लोगों को बेघर होना पड़ रहा है। दूसरे दिन की बात करें तो कई जगहों पर रूसी हमलों की खबरें आईं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी सैनिक राजधानी कीव में घुस गई है। उन्होंने दुनिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुनिया ने हमें अकेले छोड़ दिया है। पश्चिम देशों से हमें धीमी मदद मिली रही है। वहीं दूसरी तरफ रूस का कहना है कि यूक्रेन अगर सिलेंडर कर तो बातचीत मुमकिन है। यूक्रेन ने शुक्रवार देर रात दावा किया कि यूक्रेन संघर्ष में अब तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं रूस के यूक्रेन पर हमला के बाद अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया। शुक्रवार को वोटिंग कराया गया। हालांकि, रूस के वीटो की वजह से प्रस्ताव पास नहीं हो सका। लेकिन भारत, यूएई व चीन ने रूस के खिलाफ वोटिंग नहीं की है।
पहले दिन का पूरा घटना क्रम पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- अमेरिका की दो टूक-China सोचे कि इतिहास के किस पक्ष की ओर खड़ा रहना चाहता
दूसरे दिन का पूरा घटना क्रम पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- : हर युद्ध हमारी दुनिया को पहले से भी बदतर छोड़ देता-पोप
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
फेसबुक के बाद अब YouTube ने रूस के सरकारी मीडिया आउटलेट को किया बैन
बुखारेस्ट से 250 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी
यूक्रेन में फंसे भारतीयों में 250 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट बुखारेस्ट से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंच चुकी है। पहली फ्लाइट शनिवार की रात में मुंबई पहुंच चुकी थी।
ट्विटर ने रूस में कई यूजर्स को किया बैन
ट्विटर ने जानकारी दी है कि रूस में कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए ट्विटर को प्रतिबंधित किया जा रहा है।
रूस ने सभी दिशाओं से हमले का दिया आदेश
रूस (Russia-Ukraine War) की ओर से दिए गए यूक्रेन से वार्ता प्रस्ताव खारिज होने के बाद युद्ध और तेज होता जा रहा है। रूस ने यूक्रेन (Ukraine) पर हमला तेज कर दिया है। युद्ध के तीसरे दिन रूस ने अपने सैनिकों को यूक्रेन में सभी दिशाओं से आगे बढ़ने का आदेश दिया है। कीव में कर्फ्यू (Curfew in Kyiv) लगा दिया गया है।
250 भारतीयों को लेकर दिल्ली के लिए विमान ने भरी उड़ान
रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 250 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया के एक विमान ने उड़ान भरी है। यह विमान दिल्ली में लैंड करेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दिल्ली आ रही दूसरी फ्लाइट के रविवार सुबह पहुंचने की उम्मीद है। हम अपने बच्चों को यूक्रेन की सीमाओं तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारी उन्हें सीमाओं से पड़ोसी देशों के हवाई अड्डों तक ले जा रहे हैं।
अमेरिका ने यूक्रेन को दी 350 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि रूस के अकारण और अनुचित युद्ध से खुद को बचाने में मदद करने के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता में अतिरिक्त 350 मिलियन डॉलर प्रदान करेगा।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने PM Modi से की बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षा परिषद में राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया है। जेलेंस्की ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्हें रूस की आक्रामकता के बारे में सूचित किया। हमारी जमीन पर एक लाख से अधिक आक्रमणकारी हैं। वे आवासीय भवनों पर अंधाधुंध फायरिंग करते हैं। सुरक्षा परिषद में हमें राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया। एक साथ हमलावर को रोकें!"
फ्रांस ने जब्त की रूसी जहाज
एक सरकारी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि फ्रांसीसी समुद्री पुलिस ने एक जहाज को जब्त कर लिया। हंगरी में भारत के दूतावास ने भारतीयों को यूक्रेन से हंगरी के रास्ते निकालने के संबंध में एडवाइजरी जारी की है।
कीव के बेहद करीब पहुंची रूसी सेना
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी के बेहद करीब पहुंच गी है। रूसी सेना कीव से महज 30 किलोमीटर दूर है।
एक लाख से अधिक लोग पौलेंड पहुंचे
पोलैंड का कहना है कि लगभग 100,000 लोग यूक्रेन से पार कर चुके हैं। देश के उप आंतरिक मंत्री ने कहा कि रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन से लगभग 100,000 लोग पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि युद्ध की वजह से 1.20 लाख लोग ने अपना घर छोड़ दिया है और पड़ोसी मुल्कों में शरण ले ली है।
यूक्रेन का दावा- रूसी हमले में मारे गए 198 आम नागरिक
रूस से जंग के बीच यूक्रेन ने दावा किया है। जंग में उसके 198 आम नागरिकों की मौत हो गई है। यूक्रेन ने कहा कि मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ पोलैंड ने कहा कि वह रूस के विश्व कप मैच नहीं खेलेगा। पोलैंड के फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सेज़री कुलेज़ा ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण पोलैंड अगले महीने रूस के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग फुटबॉल मैच नहीं खेलेगा। कुलेसजा ने ट्विटर पर कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूसी संघ की आक्रामकता के बढ़ने की वजह से पोलिश राष्ट्रीय टीम रूसी गणराज्य के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी।"
पोलैंड ने की रूस पर हमले की निंदा
भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पोलैंड और अन्य यूरोपीय संघ के देश रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की निंदा करते हैं। पोलैंड और अन्य देश यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं।
यूक्रेन का दावा- मार गिराए गए 3500 रूसी सैनिक
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन का कहना है कि उसने रूस के 3500 सैनिकों को मार गिराया है। इसके अतिरिक्त 22 एयरक्राफ्ट और 100 टैंकों को तबाह किए हैं।
यूक्रेन बॉर्डर पर लगा कई किलोमीटर लंबा सड़क जाम
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच सैटेलाइट से कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कितनी भारी संख्या में लोग अपने घरों को छोड़कर भाग रहे हैं। जिसके वजह से यूक्रेन बॉर्डर किलोमीटर लंबा सड़क जाम लग गया है।
219 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान रोमानिया से भारत के लिए रवाना-विदेश मंत्री
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई। विदेश मंत्री ने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं।
यूक्रेन में 'लंबे' युद्ध के लिए दुनिया को 'तैयार' रहना चाहिए-फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
यूक्रेन ने मुख्य कीव एवेन्यू पर रूसी हमले से इनकार दिया है। वहीं ज़ेलेंस्की ने कहा कि पश्चिमी 'साझेदार' यूक्रेन को हथियार भेज रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में 'लंबे' युद्ध के लिए दुनिया को 'तैयार' रहना चाहिए।
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट पहुंचे
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। उनके चेहर पर खुशी देखी जा सकती है।
कीव एयरपोर्ट के पास बड़ा धमाका
रूसी सैनिक यूक्रन की राजधानी कीव ्में घुस चुके हैं। इसी बीच कीव एयरपोर्ट के पास बड़ा धमाका हुआ है। इस विस्फोट से कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी भी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
किसी को घबराने की जरूरत नहीं, सरकार कर रही व्यवस्था- जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यूक्रेन में छात्रों से उनके माता-पिताओं से और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से कॉल प्राप्त हो रही है। विदेश मंत्रालय लगातार आवश्यक व्यवस्था कर रहा है। किसी को घबराने की ज़रुरत नहीं है। छात्र दूतावास के संपर्क में रहें और एडवाइजरी का पालन करें।
रूस के 80 टैंक किए गए तबाह
रूस के जंग के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अब तक हमारे सैनिकों ने रूस के 80 टैंक और 20 से अधिक क्रूज मिसाइलों को तबाह कर दिया है। वहीं अमेरिका के विमानों यूक्रेन सीमा के पास रोमानिया एयरस्पेस में देखा गया है। ऐसे में आशंका यही जताई जा रही है कि अमेरिका ही जल्द ही इस युद्ध में एंट्री होगी। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले ही कह चुके हैं कि उनकी सेना यूक्रेन में रूसी सैनिकों से लड़ने नहीं जाएगी।