- Home
- World News
- Russia Ukraine war: रूस के हमलों से यूक्रेन में मची तबाही, खून से लथपथ हुए लोग, जान बचाने को छोड़ रहे घर
Russia Ukraine war: रूस के हमलों से यूक्रेन में मची तबाही, खून से लथपथ हुए लोग, जान बचाने को छोड़ रहे घर
कीव। हमले के दूसरे दिन यूक्रेन पर रूस का आक्रमण तेज हो गया है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है। कीव पर छह बार मिसाइल अटैक हुआ। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस से लड़ाई में उनको अकेले छोड़ दिया गया है। उन्होंने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई, वहीं 316 जख्मी हैं। रूस द्वारा की जा रही बमबारी के चलते यूक्रेन में तबाही मची है। सैकड़ों लोग लहूलुहान हो गए हैं। लोग जान बचाने के लिए घर छोड़कर भाग रहे हैं। देखें तस्वीरें...
- FB
- TW
- Linkdin
)
रूसी सेनाएं रिहाइशी इलाकों को टारगेट कर रही हैं। रूस द्वारा किए गए हमले की चपेट में आकर आम लोग घायल हो रहे हैं। एक ऐसे ही हमले में ये बुजुर्ग घायल हो गए।
रूस के हमले के चलते यूक्रेन में आम लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। बड़ी संख्या में यूक्रेनी नागरिक घायल हुए हैं। कईयों की मौत हुई है। बमबारी के चपेट में आने के चलते यह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के सैनिकों ने रूस के 6 प्लेन मार गिराए हैं। इसके साथ ही यूक्रेन के 50 रूसी सैनिक मारे गए हैं और 2 टैंक भी नष्ट किए गए हैं। यूक्रेन के मुताबिक युद्ध के पहले दिन उसके 137 लोग मारे गए हैं। इनमें सेना और नागरिक शामिल हैं।
रूस के यूक्रेन पर हमले के पहले दिन सेना ने यूक्रेन में 11 एयर फील्ड्स समेत 83 से अधिक सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के आक्रमण के पहले दिन ने अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया था और उसने 83 भूमि-आधारित यूक्रेनी लक्ष्यों को नष्ट कर दिया था।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के हवाले से एएफपी की रिपोर्ट है कि पहले दिन के युद्ध में 137 लोगों की जान गई है। रूसी बमबारी द्वारा मारे गए लोगों में यूक्रेनी नागरिक और सीमा की रक्षा करने वाले सीमा रक्षक शामिल थे। बमबारी के चलते हजारों लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर हुए हैं।
युद्ध से प्रभावित हुए यूक्रेन के आम लोग रूस से लड़ाई बंद करने की अपील कर रहे हैं। यूक्रेन की यह महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ रूस से अपील कर रही है कि यूक्रेन में लड़ाई बंद कर दी जाए। लड़ाई में हुए नुकसान के चलते उसके आंखों में आंसू हैं।
यूक्रेन के कीव में रूसी हमले की जद में अपार्टमेंट आ गया। इस अपार्टमेंट को बमबारी के बीच खाली कराया गया। हमले से अपार्टमेंट को काफी नुकसान हुआ है। यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
कीव के पास स्थित इस पुल को यूक्रेन की सेना ने उड़ा दिया है। ऐसा रूस की सेना को कीव में घुसने से रोकने के लिए किया गया है। हालांकि, रूस की कुछ सेना कीव में घुस चुकी है।