Ranbir kapoor Photos -

73 Stories
Asianet Image

Ranbir Kapoor कॉफी विद करण का हिस्सा तभी होंगे जब करन जौहर इस डिमांड को मानेंगे, पिक्स में देखें नया अंदाज़

Jul 06 2022, 05:59 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, कॉफ़ी विद करण 7 ( Koffee With Karan 7) को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।  इसके प्रीमियर से सिर्फ एक दिन दूर, सोशल मीडिया पर फैंस इस शो के बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं। शो का ट्रेलर कुछ दिन पहले जारी किया गया था, इसके बाद से तो फैंस को इस शो का इंतज़ार ही नहीं हो रहा है। इस शो में आने वाले सेलेब्रिटी गेस्ट लिस्ट हमेशा से ही बेहद रोमांचक रही है, हांलाकि इस शो के लिए कुछ सिलेक्टेड स्टार्स की डिमांड बनी रहती है। वहीं करन जौहर ने रनबीर कपूर के इस शो का हिस्सा बनने के लिए की जाने वाली डिमांड के बारे में खुलासा किया है... 

Asianet Image

Shamshera : Ranbir Kapoor और संजय दत्त का ज़बरदस्त मुकाबला, देखें ट्रेलर लॉन्चिंग की 10 तस्वीरें

Jun 24 2022, 03:37 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) और उनके फैंस के लिए आज का दिन बहुत खास है। शमशेरा के निर्माताओं ने आखिरकार करण मल्होत्रा ​​के निर्देशन में बनी शमशेरा के ट्रेलर को अन्वील कर दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसमें संजय दत्त और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। शमशेरा के ट्रेलर को मुख्य कलाकारों की मौजूदगी में एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया । ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर ने एक बड़ा खुलासा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया । देखें ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके की तस्वीरें...
 

Asianet Image

Toolsidas Junior के स्पेशल स्क्रीन में मां नीतू सिंह के साथ पहुंचे Ranbir kapoor, ये सेलेब्स भी आए नजर

Feb 17 2022, 08:13 PM IST

मुंबई. आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) की फिल्म तुलसीदास जूनियर (Toolsidas Junior)रिलीज को तैयार है। 1 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का 17 फरवरी को स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। वहीं, स्क्रीनिंग के दौरान कपूर खानदान से जुड़े कई सदस्य मूवी के स्पेशल प्रीमियम में पहुंचे। इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) नजर आएंगे। लेकिन राजीव अपनी मूवी को देखने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म करने के साथ ही उनका निधन हो गया। 9 फरवरी 2021 को वो दुनिया को अलविदा कह गए। आइए नीचे देखते हैं राजीव कपूर की आखिरी मूवी को देखने के लिए कौन-कौन सितारे पहुंचे...

Asianet Image

Ranbir Kapoor ने कॉपी किया Alia Bhatt का 'गंगूबाई' पोज, पापा महेश भट्ट का कुछ ऐसा था ट्रेलर पर रिएक्शन

Feb 04 2022, 06:34 PM IST

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की 'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) का दूसरा ट्रेलर आ चुका है। जो भी इस ट्रेलर को देख रहा है वो अदाकारा के लुक और एक्टिंग की तारीफ किए बिना नहीं रह रहा है। ट्रेलर में आलिया के बोले गए डायलॉग बेहद ही जानदार हैं। करण जौहर, अनिल कपूर समेत कई सेलेब्स आलिया भट्ट की धमाकेदार परफॉर्मेंस की तारीफ कर चुके हैं। वहीं, आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अलग अंदाज में उनकी तारीफ की। इसके साथ ही महेश भट्ट ने भी बेटी की अदायगी को लेकर कुछ बातें कहीं। आइए जानते हैं रणवीर और महेश भट्ट ने ट्रेलर देख कर किस तरह का दिया रिएक्शन....

Asianet Image

Deepika Padukone Birthday: तो इसलिए Ranbir Kapoor को गिफ्ट करना चाहती थी कंडोम, खुद बताई थी वजह

Jan 05 2022, 08:58 AM IST

मुंबई. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 36 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 5 जनवरी, 1986 को कोपनहेगन में हुआ था। आपको बता दें कि दीपिका ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड नहीं बल्कि 2006 में आई कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से डेब्यू किया था। इसके एक साल बाद 2007 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म ओम शांति ओम में मौका मिला। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाका किया और दीपिका रातोंरात स्टार बन गई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अबतक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। ये तो सभी जानते हैं कि दीपिका ने लंबे समय तक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में रही। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उन्होंने रणबीर को एक ऐसी सलाह दे डाली थी, जिसे सुनकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा था। ये बात और है कि इस बात से नाराज होकर रणबीर ने पापा ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने दीपिका को जमकर लताड़ लगाई थी। नीचे पढ़ें आखिर ऐसी कौन सी सलाह दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को दे डाली थी...

Asianet Image

New Year 2022: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt से Sidharth Malhotra- Kiara Advani तक, यहां मनाएंगे जश्न

Dec 30 2021, 10:55 AM IST

मुंबई. नया साल यानी 2022 को आने में महज कुछ ही घंटे बाकी है। आमजन से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स तक ने नए साल का स्वागत करने के लिए ढेर सारी प्लानिंग कर रखी है। हालांकि, कोरोना ने फिर से अपने पैर परासने शुरू कर दिए है लेकिन भी जश्न मनाने को जोश अभी भी ठंडा नहीं हुआ है। कई सेलेब्स जहां मुंबई में रहकर ही नए साल का जश्न मनाएंगे वहीं कई ऐसे भी जो इस न्यू ईयर सेलिब्रेट करने विदेश रवाना हो चुके हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तो पहले ही अपनी पत्नी के साथ मालदीव पहुंच चुके हैं। वहीं, हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी  (Kiara Advani) भी मालदीव के लिए रवाना हुए है। नीचे पढ़ें आखिर कौन सा स्टार किस जगह पर मनाने वाला है नए साल का जश्न...
 

Asianet Image

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt नए साल का जश्न मनाने सीक्रेट लोकेशन के लिए हुए रवाना, मैचिंग ड्रेस में स्पॉट हुए कपल

Dec 28 2021, 10:40 PM IST

मुंबई. साल 2021 अब हमसे अलविदा कहने वाला है। नए साल के स्वागत में आमजन से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे लग गए हैं। साल का आखिरी विक चल रहा है और यह वक्त होता है न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए छुट्टियां मनाने निकलने का। बॉलीवुड सेलेब्स लगातार एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जा रहे हैं। वो अपने हॉलिडे डेस्टिनेशन लेकर लिए परिवार के साथ, गर्लफ्रेंड के साथ, बॉयफ्रेंड के साथ उड़ान भरने के लिए पहुंच रहे हैं। 28 दिसंबर की सुबह सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) के साथ देखा गया था। इसके बाद सलमान खान (Salman khan) अपनी फैमिली के साथ छुट्टी मनाने के लिए मुंबई से बाहर रवाना हुए। अब लवबर्ड्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Top Stories