Makar sankranti Photos -

85 Stories
Asianet Image

Happy makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के मौके पर अपने रिश्तेदारों और करीबियों को भेजें ये विशेज

Jan 13 2023, 06:27 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इसे भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों और रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। जहां गुजरात में उत्तरायण, तो साउथ में पोंगल के रूप में से मनाया जाता है। मध्य भारत में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है तो इससे एक दिन पहले पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होता है, इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन आप अपने आसपास के लोगों, दोस्तों रिश्तेदारों और करीबियों को इन मैसेज (Happy makar Sankranti 2023 Wishe) कोट्स और फोटो के जरिए बधाई दे सकते हैं...

Asianet Image

Makar Sankranti 2023: जानें मकर सक्रांति की सही डेट, मुहूर्त, शुभ योग और वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

Jan 13 2023, 01:41 PM IST

उज्जैन. मकर संक्रांति हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। ये पर्व पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये ऐसा उत्सव है जो पूरे देश में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। (Makar Sankranti 2023) उत्तर प्रदेश में इसे खिचड़ी पर्व कहते हैं, तमिलनाडू में पोंगल, असम में बिहू और पंजाब में लोहड़ी। पिछले कई दशकों से मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत रूप से 14 जनवरी को मनाया जा रहा है, लेकिन इस बार इस त्योहार की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यजून बना रहा है। आगे जानिए क्यों मनाया जाता है मकर संक्रांति पर्व, इस बार किस तारीख को मनाएं और उपाय आदि खास बातें…

 

Asianet Image

Makar Sankranti 2023 Rashifal: सूर्य करेगा मकर राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें राशिफल से

Jan 12 2023, 08:49 AM IST

उज्जैन. जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार सूर्य 14 जनवरी, शनिवार की रात मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी, रविवार को मनाया जाएगा। (Makar Sankranti 2023 Rashifal) धर्म ग्रंथों में भी इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। जब भी सूर्य राशि परिवर्तन करता है तो सभी राशि के लोगों पर इसका असर दिखाई देता है। किसी को इसका शुभ फल प्राप्त होता है तो किसी को अशुभ। आगे जानिए जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा तो किस राशि पर इसका कैसा असर होगा…

Asianet Image

Makar Sankranti 2023: बेड लक से बचना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 5 काम

Jan 11 2023, 09:43 AM IST

उज्जैन. हिंदू धर्म में वैसे तो हर त्योहार चंद्रमा की तिथि के अनुसार मनाया जाता है, लेकिन मकर संक्रांति एकमात्र ऐसा त्योहार है जो सूर्य के राशि परिवर्तन की खुशी में मनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) का पर्व 15 जनवरी, रविवार को है। मकर संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों का दान करने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए, नहीं तो निकट भविष्य में हमें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए कौन-से हैं वो 5 काम…

 

Asianet Image

Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर बनाएं तिल की टेस्टी खिचड़ी, सर्दी में रहेंगे हॉट, नोट करें रेसिपी

Jan 07 2023, 02:59 PM IST

फूड डेस्क.मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023 ) की धूम शुरू होने वाली है। हर साल 14 जनवरी को पूरे भारत में इसे मनाया जाता है। इस दिन तिल और तिल से बनी चीजों को खाने का महत्व होता है। सुबह लोग उठकर स्नान करते हैं फिर चावल,दाल और तिल को दान करते हैं। इसके बाद तिल से बनी डिश को खाते हैं। मकर  संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने का रिवाज है। तो इस बार क्यों नहीं आप दाल चावल के अलावा तिल की खिचड़ी बनाएं जो खाने में टेस्टी तो लगता ही हैं, साथ ही काफी हेल्दी होता है। तिल की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दी के मौसम में यह शरीर में गर्माहट बनाए रखती हैं। तो आइए नीचे बताते हैं तिल की खिचड़ी कैसे बनाई जाती है....

Asianet Image

Makar Sankranti: कोरोना पर भारी आस्था, श्रद्धालुओं ने गंगा सागर में लगाई डुबकी, देखें फोटो

Jan 14 2022, 08:42 AM IST

नई दिल्ली. देशभर में आज (शुक्रवार, 14 जनवरी) को मकर संक्रांति ( Makar Sankranti 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने और दान करने का महत्व बताया गया है। मकर संक्रांति के दिन लोग गंगा में डुबकी लगाकर सूर्य की पूजा करते हैं। कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच देशभर में श्रद्धालु इस त्योहार को बडे़ ही धूमधाम के साथ मना रहे हैं। मकर संक्रांति को पूरे भारत में अलग अलग नामों से जाना जाता है। इस पर्व से जुड़ी कई कथाएं हैं। वहीं लगभग हर राज्य में मकर संक्रांति को मनाने के अलग अलग तरीके हैं। कई राज्यों में मकर संक्रांति को मनाने के अनोखे रीति रिवाज हैं।  आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं कहां किस तरह से मनाई जा रही है मकर संक्रांति। 

Top Stories