चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर लगातार प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में काशी के दशाश्वमेघ घाट पर भी स्पेशल गंगा आरती की गई। आरती के दौरान चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर मां गंगा से प्रार्थना हुई।
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से हो गई है। इस मिशन पर 615 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसकी लॉन्चिंग को लेकर पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया की निगाहें भी टिकी हुई थीं।