Aditya l Photos

Asianet Image

Anushka Ranjan संग फेरे लेने के बाद ऐसा था Aditya Seal का हाल, ये देख हंसी नहीं रोक पाई दुल्हनिया

Nov 22 2021, 08:51 AM IST

मुंबई. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student of the Year 2) के एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) ने भी अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) के साथ शादी कर ली है। दोनों ने रविवार को दोस्त और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स शादी में दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। शादी की सारी रस्मों को पूरा करने के बाद दूल्हा बने आदित्य बेहद एक्साइटेड नजर आए। वे अपने दोनों हाथ ऊपर कर खुशी से झूमते नजर आए। अपने दूल्हे को ऐसा करते देख दुल्हनिया अनुष्का अपनी हंसी नहीं रोक पाई। उनका चेहरा देखने लायक था। वहीं, आदित्य अपनी नई नवेली दुल्हन को प्यार से लगे लगाते भी नजर आए। नीचे देखें आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी की अनसीन फोटोज...

Asianet Image

Anushka Ranjan-Aditya Seal Wedding:अनुष्का की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, इन सेलेब्स ने बिखेरा जलवा

Nov 19 2021, 08:40 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड में शादियों का मौसम चल रहा है। राजकुमार राव (Rajkummar rao) और पत्रलेखा (Patralekha) ने सात फेरे लेकर मुंबई वापस आ गये हैं। वहीं अब एक और एक्ट्रेस डोली चढ़ने की तैयारी कर रही हैं। एक्ट्रेस अनुष्का रंजन (anushka ranjan) 21 नवंबर को अपने मंगेतर आदित्य सील (Aditya Seal) के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी का जश्न शुरू हो चुका हैं। तीन दिनों तक शादी की रस्म चलने वाली है। 19 नवंबर को अनुष्का की संगीत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड और मॉडलिंग से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे। ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी पार्टी में नजर आईं। वहीं टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने भी पार्टी में धूम मचाया। एक्ट्रेस वाणी कपूर भी पार्टी में जलवे बिखेरती नजर आईं। पार्टी की कुछ शानदार तस्वीरें सामने आई हैं।

Asianet Image

Aditya Pancholi Birthday: 20 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे आदित्य पंचोली, दो बार रेप का लग चुका आरोप

मुंबई. कभी हीरो तो कभी विलेन बने निर्मल पंचोली जिन्हें हम आदित्य पंचोली (Aditya pancholi) के नाम से जानते हैं, उनका जन्म हुआ 4 जनवरी 1965 को। उनके पिता का नाम राजन पंचोली है और मां का नाम अरुणा है। आदित्य पंचोली हिंदी फिल्म निर्देशक थे। कहा जाता है कि जब वो मुंबई के लोकल ट्रेन में घूम रहे तो इन्हें एक डायरेक्टर ने देखा। उन्होंने आदित्य पंचोली की स्मार्टनेस को देखते हुए उन्हें फिल्मों में किस्मत आजमान की सलाह दी। जिसके बाद आदित्य पंचोली ने ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाने की ठानी। आइए जानते हैं उनके जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प कहानियां...

Top Stories