आदित्य एल1 मिशन को लेकर एक और खुशखबरी सामने आई है। इसरो ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर इस जानकारी को साझा किया। इसरो ने बताया कि आदित्य एल 1 की सूरज से दूरी और भी कम हो गई है।
भारत ने 2 सितंबर शनिवार को अपना पहला सूर्य मिशन लॉन्च किया। इसे श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इस लॉन्च को भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।