Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • कंगाल पाकिस्तान ने अब इस देश के सामने फैलाया कटोरा, आई भूखो मरने की नौबत

कंगाल पाकिस्तान ने अब इस देश के सामने फैलाया कटोरा, आई भूखो मरने की नौबत

Pakistan-China Relation: बात-बात पर परमाणु बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान की माली हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो आए दिन किसी न किसी देश से कर्ज मांगने को खड़ा रहता है। पड़ोसी ने अब चीन के सामने मदद के लिए हाथ फैलाया है।

Ganesh Mishra | Published : Apr 27 2025, 09:59 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
पाकिस्तान ने चीन से लगाई और कर्ज देने की गुहार
Image Credit : Gemini

पाकिस्तान ने चीन से लगाई और कर्ज देने की गुहार

कर्ज में गले तक डूबा पाकिस्तान आए दिन अलग-अलग देशों से उधारी की गुहार लगाता है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने कहा कि पाकिस्तान ने चीन से अपनी मौजूदा स्वैप लाइन को 1.4 अरब डॉलर तक बढ़ाने का अनुरोध किया है।

27
पाकिस्तान ने चीन से की स्वैपलाइन बढ़ाने की मांग
Image Credit : Getty

पाकिस्तान ने चीन से की स्वैपलाइन बढ़ाने की मांग

पाकिस्तानी वित्त मंत्री औरंगजेब ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि पाकिस्तान के पास पहले से ही 30 अरब युआन की स्वैप लाइन है। लेकिन अब वो इसे और बढ़ाने की डिमांड कर रहा है।

Related Articles

कैसे बचेगा पाकिस्तान? भारत के इस 1 कदम से तिल-तिल मरेगा पड़ोसी
कैसे बचेगा पाकिस्तान? भारत के इस 1 कदम से तिल-तिल मरेगा पड़ोसी
1 केला 565 रुपए, बीयर 1500 रुपए, यह है दुनिया का सबसे महंगा एयरपोर्ट
1 केला 565 रुपए, बीयर 1500 रुपए, यह है दुनिया का सबसे महंगा एयरपोर्ट
37
चीन के घरेलू बॉन्ड बाजार के हिसाब से कर्ज लेगा पाकिस्तान
Image Credit : Gemini

चीन के घरेलू बॉन्ड बाजार के हिसाब से कर्ज लेगा पाकिस्तान

पाकिस्तानी वित्त मंत्री के मुताबिक, चीन का केंद्रीय बैंक अर्जेंटीना और श्रीलंका जैसे देशों के लिए करंसी स्वैप लाइनों को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में पाकिस्तान अपना पहला पांडा बॉन्ड भी जारी करने जा रहा है। पांडा बॉन्ड का मतलब, चीन के घरेलू बॉन्ड बाजार के हिसाब से जारी किया गया कर्ज है।

47
IMF से भी पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का कर्ज मिलने की उम्मीद
Image Credit : adobe stock

IMF से भी पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का कर्ज मिलने की उम्मीद

पाकिस्तानी वित्त मंत्री औरंगजेब का कहना है कि हमें IMF यानी अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से 1 अरब डॉलर का कर्ज मिल सकता है। इससे हमें अपने देश की इकोनॉमी को स्थिर करने में काफी मदद मिलेगी।

57
पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व महज 15 अरब डॉलर
Image Credit : Gemini

पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व महज 15 अरब डॉलर

बता दें कि चौतरफा कर्ज में डूबे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार महज 15 अरब डॉलर के आसपास है। वहीं, भारत का फॉरेक्स रिजर्व 677.83 अरब डॉलर है।

67
पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर
Image Credit : Gemini

पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर

पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर है। वहां चावल 340 रुपए किलो, अंडे 332 रुपए दर्जन, सेब 288 रुपए किलो, चिकन 800 रुपए किलो, दूध 224 रुपए लीटर, टमाटर 150 रुपए किलो, आलू 105 रुपए किलो और प्याज 145 रुपए किलो बिक रही है।

77
पाकिस्तान में पीने का पानी भी 105 रुपए लीटर
Image Credit : Getty

पाकिस्तान में पीने का पानी भी 105 रुपए लीटर

इतना ही नहीं, पाकिस्तान की हालत इतनी खराब है कि वहां पीने का पानी भी 105 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, भारत में बोतलबंद पानी की कीमत 15-20 रुपए लीटर है।

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा, 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद है। उन्हें राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का 16 साल का अनुभव है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories