तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे महंगा हवाई अड्डा माना जाता है। यहां आपको नाश्ता करने के लिए भी किसी लग्जरी आइटम जितना पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 1 केला के लिए आपको 565 रुपए तक खर्च करना पड़ सकता है। एक पिंट बीयर की कीमत लगभग 1,500 रुपए और 90 ग्राम लजान्या (एक तरह का पास्ता) की कीमत 21,00 रुपए है।
बहुत से यात्रियों का कहना है कि ये कीमतें उचित नहीं हैं। यहां परोसे जाने वाले खाने की क्वालिटी आपकी अपेक्षा से कम हो सकती है, लेकिन कीमतें बहुत ज्यादा हैं।
इस्तांबुल एयरपोर्ट की ऊंची कीमतों के पीछे का मुख्य कारण इसका स्थान और लोकप्रियता है। यह यूरोप और एशिया के चौराहे पर स्थित है। यहां से रोज 2.20 लाख से अधिक यात्री गुजरते हैं।
इस्तांबुल एयरपोर्ट पर यात्रियों को महंगा सामान खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं मिलता। इसके चलते उन्हें अपनी भूख-प्यास मिटाने के लिए अधिक खर्च करना पड़ता है।
इस्तांबुल एयरपोर्ट पर बर्गर किंग और मैकडोनाल्ड जैसे फास्ट-फूड चेन भी महंगे हैं। एक प्लेट इटैलियन चिकन सलाद की कीमत 1700 रुपए हो सकती है।
इस्तांबुल यूरोप और एशिया के बीच में स्थित है। यह तुर्की की राजधानी और प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र है।
इस्तांबुल एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है। यहां से हर रोज 2.20 लाख से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं। लाखों पर्यटक हर साल इस्तांबुल आते हैं।