• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • एक B-2 बॉम्बर की कीमत 17,142 करोड़ रुपए, इतने में खरीद सकते हैं 20 राफेल

एक B-2 बॉम्बर की कीमत 17,142 करोड़ रुपए, इतने में खरीद सकते हैं 20 राफेल

B-2 Spirit stealth bombers: अमेरिका द्वारा 21–22 जून को ईरान के परमाणु ठिकाने पर किए गए हमले के बाद से बी-2 स्पिरिट स्टेल्थ बमवर्षक चर्चा में है। यह सिर्फ अमेरिका के पास है। अमेरिका इसे किसी देश को नहीं बेचता। 

Vivek Kumar | Updated : Jun 28 2025, 03:27 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
दुनिया का सबसे महंगा विमान है बी-2 स्पिरिट बॉम्बर
Image Credit : Asianet News

दुनिया का सबसे महंगा विमान है बी-2 स्पिरिट बॉम्बर

बी-2 दुनिया का सबसे महंगा विमान है। ब्रिटानिका इनसाइक्लोपीडिया ऑनलाइन के अनुसार, एक बी-2 स्पिरिट बॉम्बर को विकसित करने में 2 बिलियन डॉलर (17,142 करोड़ रुपए) खर्च हुआ है। अगर इसे निर्यात किया जाता तो कीमत और बढ़ जाती। बी-2 का रखरखाव बेहद महंगा है। इसे उड़ाने से लेकर जमीन पर खड़ा रखने तक पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। इजरायल की लगातार मांग के बावजूद अमेरिका ने इस बॉम्बर को किसी भी देश को नहीं बेचा है।

24
एक बी-2 बॉम्बर की कीमत में कितने तेजस लड़ाकू विमान मिल जाएंगे?
Image Credit : X-@RealAtulsay

एक बी-2 बॉम्बर की कीमत में कितने तेजस लड़ाकू विमान मिल जाएंगे?

बी-2 स्पिरिट बॉम्बर की तुलना भारत के स्वदेशी तेजस एमके1ए फाइटर जेट से करें तो कीमत में बहुत बड़ा अंतर साफ दिखता है। एक बी-2 स्पिरिट बॉम्बर की लागत 17,142 करोड़ रुपए। वहीं, HAL द्वारा विकसित 1 तेजस एमके1ए की कीमत 600 से 638 करोड़ रुपए के बीच है। इस प्रकार, भारत एक बी-2 स्पिरिट बॉम्बर की कीमत में 28 से 29 तेजस एमके1ए जेट बना सकता है।

Related Articles

B-2 Spirit Stealth Bomber क्या है जिसने लगातार 37 घंटे उड़कर ईरान पर किया अटैक? जानें खासियत
B-2 Spirit Stealth Bomber क्या है जिसने लगातार 37 घंटे उड़कर ईरान पर किया अटैक? जानें खासियत
दुनिया का सबसे घातक Bomber है B-2, क्यों इसे देख कांपते हैं दुश्मन?
दुनिया का सबसे घातक Bomber है B-2, क्यों इसे देख कांपते हैं दुश्मन?
34
1 B-2 की कीमत में मिल सकते हैं कितने F-35 विमान?
Image Credit : X-@faizfaizrahman

1 B-2 की कीमत में मिल सकते हैं कितने F-35 विमान?

बी-2 बमवर्षक की तुलना में पांचवीं पीढ़ी के अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 लाइटनिंग टू की कीमत भी बहुत कम है। F-35 की कीमत करीब 110 मिलियन डॉलर (942 करोड़ रुपए) है। अमेरिका इसे अपने बेहद करीबी सहयोगियों को बेचता है। एक बी-2 स्पिरिट बॉम्बर की कीमत पर 18 एफ-35 जेट खरीदे जा सकते हैं।

44
B-2 की कीमत में मिल सकते हैं कितने राफेल?
Image Credit : Getty

B-2 की कीमत में मिल सकते हैं कितने राफेल?

फ्रांस के डसॉल्ट राफेल लड़ाकू विमान के बेस मॉडल की कीमत F-35 के समान ही है। एक B-2 की कीमत में 20 राफेल विमान खरीदे जा सकते हैं। हालांकि, भारत द्वारा खरीदे गए 36 राफेल विमानों को खास जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी हद तक कस्टमाइज किया गया था। इससे प्रत्येक विमान की कीमत 2,057 करोड़ रुपए हो गई थी।

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार को 12 साल का डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वह मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। इन्होंने एमएससी तक की पढ़ाई की है। Read More...
विश्व समाचार
अमेरिका
 
Recommended Stories
Top Stories