- Home
- World News
- Operation Midnight Hammer: माइक्रोवेव, शौचालय से रेफ्रिजरेटर तक, क्या है B-2 बॉम्बर के अंदर?
Operation Midnight Hammer: माइक्रोवेव, शौचालय से रेफ्रिजरेटर तक, क्या है B-2 बॉम्बर के अंदर?
इजरायल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई के दौरान अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमला कर दुनिया को चौका दिया। इसके लिए अमेरिकी एयर फोर्स ने अपने सबसे दमदार B-2 स्टील्थ बॉम्बर का इस्तेमाल किया। ये विमान अमेरिका से उड़े और ईरान पर बमबारी कर वापस लौट आए।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
बी-2 स्टील्थ बॉम्बर को इस तरह के लंबे मिशन के लिए डिजाइन किया गया है। विमान में ऐसी सुविधाएं दी गईं हैं कि पायलट लंबे समय तक बिना खास परेशानी के उड़ान भर सकें। इसमें एक पायलट के लेटने के लिए पर्याप्त जगह होती है। एक पायलट आराम करता है तब दूसरा विमान उड़ाता है। विमान में शौचालय, रेफ्रिजरेटर और स्नैक्स के लिए माइक्रोवेव भी है।
बी-2 विमान पहली बार 1997 में सेवा में आया था। प्रत्येक विमान की कीमत 2 बिलियन डॉलर (17369 करोड़ रुपए) से अधिक है। अमेरिकी वायु सेना के पास ऐसे 19 विमान हैं। बी-2 की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा डिजाइन है। इसमें आम विमानों की तरह धड़ या पूंछ नहीं है। इसका आकार किसी चिड़िया की तरह है।
बी-2 विमान के पंखों का फैलाव 172 फीट है। इसे उड़ाने के लिए दो पायलट की जरूरत होती है। विमान अपने बहुत से काम ऑटोमेशन से करता है, जिसके चलते पायलट की बोझ कम होती है।
ईरान के फोर्डो परमाणु केंद्र पर हमला करने के लिए 7 बी-2 बमवर्षक भेजे गए थे। एक विमान में दो GBU-57 बंकर बस्टर बम थे। इन विमानों ने फोर्डो परमाणु केंद्र पर कुल 14 GBU-57 बम गिराए।
B-2 स्टील्थ बॉम्बर में बम और मिसाइल रखने के लिए दो इंटरनल वेपन वे है। हथियार विमान के अंदर रखे जाने से B-2 का रडार क्रॉस सेक्शन कम होता है। यह कई तरह के बम और मिसाइल लेकर उड़ता है। इससे न्यूक्लियर अटैक किया जा सकता है।