MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • दुनिया की 5 सबसे खतरनाक सड़कें, जहां हर मोड़ पे मौत खड़ी है!

दुनिया की 5 सबसे खतरनाक सड़कें, जहां हर मोड़ पे मौत खड़ी है!

5 Most Deadly Roads: दुनिया में कुछ सड़कें ऐसी हैं जहां गाड़ी चलाने के लिए Drive नहीं Dare चाहिए। ये सड़कें इतनी खतरनाक हैं कि इनसे गुजरने से पहले हर कोई भगवान को याद करने लगता है कि बस किसी तरह सही-सलामत पहुंच जाए। यहां हर मोड़ पर मौत खड़ी रहती है।

 

Satyam Bhardwaj | Published : Apr 18 2025, 03:16 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
1.  North Yungas Road, Bolivia
Image Credit : ChatGPT

1. North Yungas Road, Bolivia

इसे 'Death Road' या 'मौत की घाटी' भी कहते हैं। हर साल यहां सैकड़ों लोगों की जान जाती है। संकरी सड़क, एक साइड गहरी खाई और दूसरा जंगल से घिरा हुआ पहाड़। बारिश के मौसम में ये और भी खतरनाक हो जाती है।

25
2. Zoji La Pass, India
Image Credit : our own

2. Zoji La Pass, India

लद्दाख और कश्मीर को जोड़ने वाली यह सड़क हमेशा खतरे में रहती है। यहां बर्फ, तूफान और खाई सब साथ चलते हैं। बर्फबारी में सड़क गायब हो जाती है और गाड़ियां खाई की तरफ खिसकने लगती हैं। इसकी ऊंचाई 11,575 फीट है।

Related Articles

AC भी कर दे सरेंडर, दुनिया की 5 जगह जहां जाना मौत को दावत जैसा
AC भी कर दे सरेंडर, दुनिया की 5 जगह जहां जाना मौत को दावत जैसा
भारत की इन 5 जगहों पर जाना है मौत को दावत देना, कई लोग गंवा चुके हैं जान
भारत की इन 5 जगहों पर जाना है मौत को दावत देना, कई लोग गंवा चुके हैं जान
35
3. Guoliang Tunnel Road, China
Image Credit : our own

3. Guoliang Tunnel Road, China

यह सड़क पहाड़ को काटकर बनाई गई है, वो भी हाथ से। यह पहाड़ के अंदर बनी मौत की गुफा है। यह सड़क बाहर से दिखती नहीं और अंदर एकदम अंधेरा रहता है। यहां ड्राइव करते समय एक भी गलती सीधी मौत की ओर ले जाती है।

45
4. Skippers Canyon Road, New Zealand
Image Credit : our own

4. Skippers Canyon Road, New Zealand

यह सड़क इतनी पतली है कि दो गाड़ियां आमने-सामने नहीं निकल सकती हैं। टूरिस्ट को यहां ड्राइविंग की परमिशन नहीं मिलती है। यहां बिना लाइसेंस के नो एंट्री चलती है। ऊंचे पहाड़, घुमावदार मोड़ और कोई गार्डरेल नहीं होने से रोड बेहद खतरनाक हो जाती है।

55
5. Fairy Meadows Road, Pakistan
Image Credit : our own

5. Fairy Meadows Road, Pakistan

दुनिया की सबसे डरावनी रोड में से एक पाकिस्तान में भी है। 10 किलोमीटर की ये सड़क सिर्फ पत्थरों पर बनी है। यहां कोई बैरियर नहीं, कोई लाइट नहीं है। इस रोड पर नीचे सीधे खाई और ऊपर झुकते हुए पहाड़ दिल की धड़कने बढ़ाता है।

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम 2017 से जर्नलिज्म में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के मेंबर हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। उन्होंने अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाए हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक-डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories