MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • AC भी कर दे सरेंडर, दुनिया की 5 जगह जहां जाना मौत को दावत जैसा

AC भी कर दे सरेंडर, दुनिया की 5 जगह जहां जाना मौत को दावत जैसा

Hottest Places in World: धरती पर ऐसी जगहें भी हैं जहाँ गर्मी जीवन के लिए खतरा बन जाती है। जानिए दुनिया की उन 5 लोकेशंस के बारे में जहां तापमान इतना ज्यादा रहता है कि इंसान का रहना नामुमकिन सा हो जाता है।

2 Min read
Rajkumar Upadhyaya
Published : Apr 17 2025, 03:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
दुनिया में ऐसी भी जगहें, जहां पारा 70 डिग्री सेल्सियस के पार
Image Credit : Getty

दुनिया में ऐसी भी जगहें, जहां पारा 70 डिग्री सेल्सियस के पार

अनुमान लगाया जा रहा है आने वाले दिनों में भारत में कुछ जगहों पर तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। आगामी दिनों में भारत का एक बड़ा हिस्सा हीट वेव की चपेट में आ सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि ​दुनिया में ऐसी भी जगहे हैं, जहां पारा 70 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। आइए ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं।

26
दुनिया का सबसे गर्म स्थान: बंदर-ए-महशाहर, ईरान
Image Credit : Social Media

दुनिया का सबसे गर्म स्थान: बंदर-ए-महशाहर, ईरान

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे गर्म स्थान ईरान का बंदर-ए-महशाहर है। यहां जुलाई 2015 में हीट इंडेक्स ने 74 डिग्री सेल्सियस तक की ऊंचाई छू ली थी। सिर्फ तापमान ही नहीं, यहां की उमस भी इंसान को मिनटों में बेहाल कर देती है। AC भी यहां के मौसम के सामने बेबस हो जाता है। आलम ये है कि यह इलाका वीरान पड़ा रहता है। इंसान यहां नहीं रहते।

Related Articles

Heatwave: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के लिए नई टाइमिंग लागू
Heatwave: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के लिए नई टाइमिंग लागू
Heatwave India: लू के थपेड़ों से जल रहे देश के कई राज्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की हाई लेवल मीटिंग में बना ये प्लान?
Heatwave India: लू के थपेड़ों से जल रहे देश के कई राज्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की हाई लेवल मीटिंग में बना ये प्लान?
36
एशिया में सबसे ज्यादा गर्मी कहां पड़ती है?
Image Credit : Social Media

एशिया में सबसे ज्यादा गर्मी कहां पड़ती है?

एशिया की सबसे ज्यादा गर्म जगह इजरायल के तिरात ज्वी के छोटा किबूटज को माना जाता है। जून 1942 में यहां अधिकतम टेम्प्रेचर 54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सामान्य दिनों में भी पारा 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

46
वाडी हाल्फा, सूडान–53°C: जहां बारिश नहीं, सिर्फ तपन है
Image Credit : Social Media

वाडी हाल्फा, सूडान–53°C: जहां बारिश नहीं, सिर्फ तपन है

सूडान के इस शहर में बारिश न के बराबर होती है। जून में यहां 53°C तापमान दर्ज किया गया था। इस जगह पर बारिश नहीं होती, बल्कि हमेशा तपन ही फील होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर का औसत तापमान 41 डिग्री के आसपास रहता है। अप्रैल 1967 में यहां सबसे ज्यादा गर्म दिन 1967 में दर्ज किया गया था। तब टेम्प्रेचर 53 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

56
घडामेस, लीबिया–55°C
Image Credit : Social Media

घडामेस, लीबिया–55°C

रेगिस्तान के बीच बसा ये शहर UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। यहां 7000 से ज्यादा लोग रहते हैं जो हर दिन सूरज की सीधी मार झेलते हैं। तापमान 55°C तक जाना यहां आम बात है। हालांकि एवरेज टेम्प्रेचर 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाता है।

66
डेथ वैली, कैलिफोर्निया–56.7°C
Image Credit : Social Media

डेथ वैली, कैलिफोर्निया–56.7°C

दुनिया की यह ऐसी जगह है, जहां टेम्प्रेचर इतना रहता है कि हवा भी ड्रायर की गर्म एयर की तरह सीधे चेहरे पर पड़ती है। साल 1913 में इस जगह ने 56.7°C टेम्प्रेचर का रिकॉर्ड दर्ज किया था। ये अमेरिका की सबसे सूखी और सबसे गर्म जगह है।

Rajkumar Upadhyaya
About the Author
Rajkumar Upadhyaya
राजकुमार उपाध्याय ने प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। दैनिक प्रभात होते हुए कई संस्थानों में भूमिकाएं बदलती रही। अब डिजिटल मीडिया के साथ सफर जारी है। इन्हें राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और सोशल जस्टिस से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है। इन्हें 15+ साल का अनुभव है। Read More...
यूटिलिटी न्यूज
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved