भारत की इन 5 जगहों पर जाना है मौत को दावत देना, कई लोग गंवा चुके हैं जान
आज वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जा रहा है। हर साल आज के ही दिन ही वर्ल्ड टूरिज्म डे पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस मौके पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम होते हैं। इस बार वर्ल्ड टूरिज्म डे की मेजबानी का मौका भारत को मिला है। यह देश के लिए गर्व की बात है। आज इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की 5 ऐसी जगहों के बारे में जो बहुत ही खतरनाक मानी जाती हैं। कहा जाता है कि ये भुतहा जगहें हैं और यहां काफी लोग जान भी गंवा चुके हैं। जानते हैं इनके बारे में।
| Updated : Sep 27 2019, 12:12 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
15
)
हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी को भी रहस्यमय जगहों में से एक माना जाता है। यह बहुत ही फेमस जगह है और यहां फिल्मों की शूटिंग होने के अलावा कई मीडिया कंपनियों के दफ्तर भी हैं। कहा जाता है कि एक जमाने में यहां बहुत युद्ध हुए थे, जिनमें मारे गए लोगों की आत्माएं आज भी यहां भटकती हैं। यहां कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनसे पता चलता है कि यहां पारलौकिक शक्तियों का प्रभाव कायम है।
25
गोवा में स्थित यह चर्च भी भुतहा माना जाता है। यहां तीन भारतीय राजाओं को दफनाया गया था। कहते हैं कि उनका अंतिम संस्कार सही तरीके से नहीं होने से अभी तक उनकी आत्माएं यहां भटकती हैं।
35
यह किला पुणे में है। इसे शनिवार वाड़ा कहा जाता है। कहते हैं कि यहां नारायण राव की हत्या कर दी गई थी जो सिर्फ 13 साल के थे और पेशवा पद के उत्तराधिकारी थे। कहा जाता है कि आज भी उनकी आत्मा इस किले में भटकती है।
45
यह कब्रिस्तान दिल्ली में है। कहा जाता है कि यहां एक अंग्रेज सैनिक की आत्मा भटकती है, जो किसी भारतीय महिला से प्रेम करता था। इस कब्रिस्तान में 1857 के विद्रोह के दौरान कई अंग्रेज सैनिकों को दफनाया गया था।
55
भानगढ़ का किला राजस्थान में स्थित है। इसे सबसे भुतहा जगहों में एक माना जाता है। इस किले में रात में जाना मना है। इसके बारे में पुरात्तव विभाग ने बाकायदा एक बोर्ड लगाया है कि कोई भी व्यक्ति इस किले में सूर्यास्त के बाद नहीं आए। कहा जाता है कि यहां आत्माएं भटकती हैं, पर बहुत से लोग इस बात को महज अफवाह भी मानते हैं।