Loading video player...

इस साल साहित्य का नोबेल अमेरिका की लुइस ग्लक के नाम

अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लक को वर्ष 2020 के लिए साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नोबेल कमेटी ने कहा कि ग्लक को यह पुरस्कार उनकी शानदार काव्य शैली के लिए दिया गया है जो व्यक्तिगत अस्तित्व को वैश्विक पहचान दिलाती है। कवयित्री लुइस ग्लक ने 1968 में 'फर्स्टबोर्न' के साथ अपनी शुरुआत की थी और जल्द ही अमेरिकी समकालीन साहित्य में सबसे प्रमुख कवियों में शामिल हो गई थीं। उन्होंने बारह कविताओं का संग्रह और कुछ निबंध प्रकाशित किए हैं। लुईस ग्लक के सबसे प्रशंसित संग्रहों में से एक 'द वाइल्ड आइरिस’ है, जो कि (1992) में प्रकाशित हुआ था। इस संग्रह की एक कविता 'स्नोड्रॉप्स'  में उन्होंने सर्दियों के बाद के जीवन की चमत्कारी वापसी का वर्णन किया है।

Amal Chowdhury | Updated : Oct 09 2020, 12:35 PM
Share this Video

Related Video