Loading video player...

महिला ने एक कप चाय का दिया ऑर्डर, डिलीवरी ब्वॉय से कहा- इस चाय को मेरे BF के मुंह पर फेंक देना

वीडियो डेस्क। जहां प्यार होता है, वहां लड़ाई-झगड़े भी होते हैं। पार्टनर्स के बीच झगड़ा चलता रहता है। चीन के शांगडों से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी को एक कप चाय पहुंचाने का ऑर्डर दिया था, लेकिन उस ऑर्डर के साथ जो रिक्वेस्ट की गई थी वो काफी अलग थी। महिला ने अपने पूर्व प्रेमी को दूध की चाय डिलीवर करने और फिर उसके चेहरे पर चाय फेंक देने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि वो अपने एक्स से बहुत ज्यादा गुस्सा थी। महिला ने लिखा था कि चाय अच्छी होने की जरूरत नहीं है, बस उसके चेहरे पर वो सही तरीके से फेंकी जाए। अब डिलीवरी ब्वॉय ने भी ये काम कर ही दिया। उसने दूध की चाय महिला के एक्स के चेहरे पर फेंक दी। इसके बाद खुद को बचाने के लिए डिलीवरी ब्वॉय ने तुरंत बाद उसे कस्टमर द्वारा दिए गए निर्देशों को दिखाने के लिए रसीद दे दी।

Asianet News Hindi | Updated : Feb 15 2021, 05:17 PM
Share this Video

Related Video