राजनाथ सिंह की जनसभा में युवाओं ने किया हंगामा रक्षामंत्री ने दिया आश्वासन, कहा-जल्द शुरू होंगी सेना में भर्ती

जैसे ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करना शुरू किया। वैसे ही युवाओं ने सेना में भर्ती की मांग की। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना के चलते ये देरी हुई है। अब भर्ती जल्द ही शुरू होगी।

Asianet News Hindi | Updated : Feb 19 2022, 05:40 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गोंडा: शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा की। वे महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय के प्रांगण में कर्नलगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे। कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह और जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप और प्रत्याशी अजय सिंह ने गदा देकर सम्मानित किया।

युवाओं ने भर्ती की मांग की
जैसे ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करना शुरू किया। वैसे ही युवाओं ने सेना में भर्ती की मांग की। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना के चलते ये देरी हुई है। अब भर्ती जल्द ही शुरू होगी। उन्होंने कहा कि लम्बे समय के बाद इस स्थान पर जनसभा को सम्बोधित कर रहा हूं। हिदुस्तान के सबसे बड़े प्रदेश के अलावा चार प्रदेशों में चुनाव हो रहा है। अब तक दो चरणों मे चुनाव हुआ है। जहां जो पहले सीट मिली थी, उतनी ही सीट मिलेगी। भाजपा का यह चरित्र है। जो कहा उसे पूरा किया है मेरी जो पार्टी बोलती है उस पर कोई सवालिया निशान नही खड़ा कर सकता है।

Related Video