प्रयागराज में CM योगी के रोड शो में लोगों ने छतों से बरसाए फूल, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेजा में भाजपा, अपना दल एस व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी नीलम करवरिया के समर्थन में चुनावी सभा की। संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की धरती को नमन कर किया।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेजा में भाजपा, अपना दल एस व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी नीलम करवरिया के समर्थन में चुनावी सभा की। संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की धरती को नमन कर किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने प्रयागराज में भव्य रोड शो भी किया। इस दौरान लोगों ने छतों से फूल बरसाए। ढोल नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते भी दिखे।
मुख्यमंत्री ने महर्षि बाल्मीकि व निषादराज को भी शीष झुकाया। कहा महर्षि वाल्मीकि ने अपनी रचना से श्रीराम को घर-घर पहुंचाया। निषादराज का महत्व भी बताया। बोले, श्रीराम और निषादराज की मित्रता समरसता का संदेश देती है। इसी भाव के साथ भाजपा की सरकार श्रृंगवेरपुर का विकास कर रही है। यह भी कहा कि यदि सनातन धर्म की पताका को ऊंचा रखना है तो भाजपा को फिर से सत्ता में लाना होगा।