योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के लिए दुल्हन की तरह सज रहा इकाना, देखें

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के कई रास्तों पर नगर निगम की ओर से वॉल पेंटिंग भी कराई जा रही है। शहीद पख, रमाबाई रैली स्थल, एल्डिको, रायबरेली रोड के अलावा एयरपोर्ट से इकाना के रास्ते पर बड़ी संख्या में गमले लगाए गए हैं। इसके अलावा इकाना स्टेडियम में भी 3000 से ज्यादा गमले लगाए गए हैं। साथ ही एयरपोर्ट से इकाना तक सभी खंभों पर एलईडी स्ट्रिप लगाई गई है।

Asianet News Hindi | Updated : Mar 23 2022, 05:52 PM
Share this Video

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 के भव्य शपथ ग्रहण के लिए अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में जोरदार तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि शपथ ग्रहण को यादगार बनाने के लिए पूरे लखनऊ को दुलहन की तरह सजाया गया है। शहर में साफ सफाई और सजाने-संवारने की पूरी निगरानी खुद नगर आयुक्त अजय द्विवेदी कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के कई रास्तों पर नगर निगम की ओर से वॉल पेंटिंग भी कराई जा रही है। शहीद पख, रमाबाई रैली स्थल, एल्डिको, रायबरेली रोड के अलावा एयरपोर्ट से इकाना के रास्ते पर बड़ी संख्या में गमले लगाए गए हैं। इसके अलावा इकाना स्टेडियम में भी 3000 से ज्यादा गमले लगाए गए हैं। साथ ही एयरपोर्ट से इकाना तक सभी खंभों पर एलईडी स्ट्रिप लगाई गई है।

इस पूरी व्यवस्था में लगे एक अफसर ने बताया कि शौचालय की सफाई, मरम्मत, सीवर की सफाई के लिए जलकल विभाग के 10 अधिशासी अभियंताओं को लगाया गया है। साथ ही इकाना और उसके आसपास के इलाके को 10 अलग-अलग ब्लॉक में बांटकर सफाई कराई जा रही है। इसमें 286 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इतना ही नहीं, राजधानी के कई इलाकों में पेड़-पौधों पर भी झालर लगाई गई है।

Related Video