Loading video player...

अयोध्या में यहां विराजी हैं भगवान राम की कुलदेवी, माता-पिता के साथ प्रभु ने यहीं किए थे दर्शन, जानें महिमा

वीडियो डेस्क। अयोध्या में नवरात्रि के दूसरे दिन भगवान श्री राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली मंदिर में लोगों की भीड़ लगी रही। बता दें कि बड़ी देवकाली माता मंदिर एक बड़ा श्रद्धा का केंद्र माना जाता है, जहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु विशेष रूप से नवरात्री में माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। बड़ी देवकाली को भगवान श्री राम की कुलदेवी के रूप में जाना जाता है। 

Rakhi Singhal | Updated : Apr 03 2022, 09:21 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। अयोध्या में नवरात्रि के दूसरे दिन भगवान श्री राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली मंदिर में लोगों की भीड़ लगी रही। बता दें कि बड़ी देवकाली माता मंदिर एक बड़ा श्रद्धा का केंद्र माना जाता है, जहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु विशेष रूप से नवरात्री में माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। बड़ी देवकाली को भगवान श्री राम की कुलदेवी के रूप में जाना जाता है। एक ही शिला में श्री महाकाली, श्री महालक्ष्मी और श्री महा सरस्वती भक्तों के कल्याण के लिए यहां विराजमान हैं। यहां श्रद्धा के साथ जो भी मुरादें मांगी जाती हैं, वह सारी पूरी होती हैं. वही बड़ी देवकाली मंदिर के महंत सुनील पाठक का कहना है कि यह प्रभु श्री राम की कुलदेवी हैं। उन्होंने कहा देवी भगवत में इसका वर्णन किया गया है। जब प्रभु श्री राम जी जन्म हुआ। तब राजा दशरथ और माता कौशल्या उनको यहाँ पर दर्शन के लिए लाई थी। उसी तरह से पुत्र प्राप्ति के बाद लोग पुत्र को लेकर माता देवकाली का दर्शन करने आते हैं। भक्तों का मानना है कि लोग माता देवकाली के मंदिर में जो मनोकामना मांगते हैं वह पूर्ण होती है.
 

Related Video