Loading video player...

Video: बनारस में कब होगी बारिश, सुनिए क्या बोले BHU के मौसम विशेषज्ञ?

वीडियो डेस्क। पुरवा हवा से बनारस का मौसम खुशगवार बना हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही भी होने से अधिकतम तापमान गिरा है। वातावरण में नमी बढ़ी है। वहीं, मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि बनारस में फिलहाल बारिश की संभावना अभी नहीं है।   

Rakhi Singhal | Updated : May 06 2022, 09:23 AM
Share this Video

वीडियो डेस्क। पुरवा हवा से बनारस का मौसम खुशगवार बना हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही भी होने से अधिकतम तापमान गिरा है। वातावरण में नमी बढ़ी है। वहीं, मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि बनारस में फिलहाल बारिश की संभावना अभी नहीं है। 

बीएचयू के भू भौतिकी विभाग के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। 45 डिग्री के पार पहुंचा बनारस का तापमान पुरवा के चलते लुढ़का है। बुधवार दोपहर में 17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम यानी 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के लिए जरूरी नमी अभी पूर्वांचल के वातावरण में नहीं आ सकी है। इसके लिए ऊंचाई पर पुरवा और पछुआ हवा का मेल जरूरी है। आगामी कुछ दिनों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। पूर्व की तरफ से जो हवाएं आती हैं वो हमारी रीजन में पहुंची है, ऐसे में टेंप्रेचर का डाउन होना, हवा का तेज होना भी होता है। इसी में थोड़ा नमी और बढ़ गई तो जिस जगह ऐसा होगा वहां बारिश भी हो सकती है। कुछ दिनों बाद तीखी धूप भी देखने को मिल सकती है।

Related Video