हार से घबराकर बीजेपी और सुभासपा हुई साथ, बदलवाना चाहते हैं EVM:शादाब फ़ातिमा
फ़ातिमा के अनुसार वह चुनाव जीत रहीं है।इसको देखते हुए बीजेपी और सुभासपा मिल गए है। साथ कहा कि वह एग्जिट पोल का भरोसा नहीं करती है।बंगाल के चुनाव में यह बात साफ हो चुकी है। जहूराबाद से वर्तमान चुनावों में सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर, बीजेपी से कालीचरण राजभर और बीएसपी से शादाब फ़ातिमा चुनाव लड़ रही है।
गाजीपुर: जहूराबाद से बीएसपी कैंडिडेट शादाब फ़ातिमा ने आरोप लगाते हुए बीजेपी और सुभासपा को घेरा है। फ़ातिमा के अनुसार सुभासपा और बीजेपी मिलकर EVM बदलवाने के प्रयास में है। फ़ातिमा के अनुसार वह चुनाव जीत रहीं है।इसको देखते हुए बीजेपी और सुभासपा मिल गए है। साथ कहा कि वह एग्जिट पोल का भरोसा नहीं करती है।बंगाल के चुनाव में यह बात साफ हो चुकी है। जहूराबाद से वर्तमान चुनावों में सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर, बीजेपी से कालीचरण राजभर और बीएसपी से शादाब फ़ातिमा चुनाव लड़ रही है।
4442 उम्मीदवारों का गुरुवार को होगा किस्मत का फैसला
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 560 महिलाएं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 75 जिलों में 403 विधानसभा सीटों की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट व सर्विस मतदाताओं के मतों की गणना होगी, ठीक 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती होगी। शुरुआती रुझान सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक प्रदेश में किसकी सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।