Video: 'हमारे हॉस्टल के ऊपर 3 बॉम गिरे हैं, स्थिती बहुत खराब है', यूक्रेन में फंसे भारतीयों ने लगाई गुहार
वीडियो डेस्क। दुनिया तीसरे विश्व युद्ध (third world war) के मुहाने पर खड़ी है। रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) का तनाव युद्ध में बदल गया है। रूसी सेना के हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा में बर्बादी के मंजर नजर आने लगे हैं। लोग अपना देश छोड़कर जाने लगे हैं।
वीडियो डेस्क। दुनिया तीसरे विश्व युद्ध (third world war) के मुहाने पर खड़ी है। रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) का तनाव युद्ध में बदल गया है। रूसी सेना के हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा में बर्बादी के मंजर नजर आने लगे हैं। लोग अपना देश छोड़कर जाने लगे हैं। साथ ही दूसरे देश के लोग जो यूक्रेन में फंसे हैं वे अपने देश वापस जाने की गुहार लगा रहे हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीयों ने सरकार से वतन वापसीस की अपील की है। यूपी के बनारस के रमन सिंह और हापुड़ के फैसल खान ने अपना वीडियो शेयर किया है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है जल्द से जल्द उन्हें यहां से निकाला जाए। यहां पर हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं।