राज्यसभा सांसद ने अखिलेश यादव को बताया शेख चिल्ली! कहा-सरकार बनाने का सपना देख रहे सपा मुखिया

वहीं गुजरात बम विस्फोट के आरोपियों को सजा होने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस हमेशा आतंकियों और अलगाववादियों के समर्थन में खड़ी नजर आई हैं। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। बीजेपी नेता अरुण सिंह ने कहा है कि प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस दोनों को इसका करारा जवाब देगी।

Asianet News Hindi | Updated : Feb 20 2022, 07:35 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

प्रयागराज: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को शेख चिल्ली बताते हुए कहा है कि अखिलेश यादव यूपी में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। जबकि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा सरकार बना रही है। उन्होंने अखिलेश यादव के उस बयान पर भी करारा जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि तीसरे चरण के बाद भाजपा के बूथों पर भूत नजर आएंगे। अरुण सिंह ने कहा है कि अखिलेश यादव इम्चयोर हैं। अक्सर वे ऐसे अमर्यादित बयान देते रहते हैं। उनकी बातों में कोई दम नहीं है। ऐसे लोगों के वक्तव्य पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके पहले भी कई बार ऐसे हल्के बयान दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया है कि यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और अखिलेश यादव का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव के शासनकाल में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे। इसके साथ ही लूट खसोट और भ्रष्टाचार हुआ था। जबकि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में प्रदेश दंगा मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा है कि अब तक हुए दो चरण के चुनाव में भी बीजेपी को बढ़त मिली है और आज जो तीसरे चरण का मतदान हो रहा है उसमें भी जो रिपोर्ट आ रही है उसमें भारतीय जनता पार्टी को जनता वोट कर रही है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाई गई गरीब कल्याण योजना और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जाति और धर्म से ऊपर उठकर प्रदेश की जनता बीजेपी को वोट कर रही है।

वहीं गुजरात बम विस्फोट के आरोपियों को सजा होने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस हमेशा आतंकियों और अलगाववादियों के समर्थन में खड़ी नजर आई हैं। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। बीजेपी नेता अरुण सिंह ने कहा है कि प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस दोनों को इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। जबकि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकारें गरीबों के कल्याण के लिए काम करती हैं। बीजेपी कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। इसलिए प्रदेश में निश्चित तौर पर तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतकर बीजेपी दोबारा सरकार बनाएगी। वहीं हिजाब विवाद को लेकर हो रही सियासत पर उन्होंने कहा है कि जब भी देश को तोड़ने की बात आती है तो ऐसे मुद्दों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी राजनीति शुरू कर देती है। उन्होंने कहा है कि योगी सरकार ने माफियाओं के ऊपर बुलडोजर चलाया है और दो हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति माफियाओं की जब्त की गई है। 10 मार्च के बाद दोबारा बुलडोजर चलाने को लेकर सीएम योगी के बयान पर कहा है कि सीएम योगी के बयान का मतलब है कि माफियाओं पर बुलडोजर चलेगा ना कि किसी अच्छे व्यक्ति पर। बुलडोजर का मतलब माफियाओं को और बाहुबलियों को कड़ा संदेश देने का है। वहीं पंजाब विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में भी उन्होंने बड़ी जीत का दावा किया है।
 

Related Video