प्रचंड जीत पर साक्षी महाराज ने सपा अध्यक्ष पर कसा तंज, कहा- अखिलेश की स्थिति खिसियानी बिल्ली खम्बा नोंचने जैसी

इसके साथ ही साक्षी महाराज ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अगर जीत जाते तो EVM बहुत अच्छा था, अब हर गए हैं तो EVM की गलती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचने वाली हो गई है।

Asianet News Hindi | Updated : Mar 10 2022, 08:17 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी  प्रचंड जीत की ओर से तेजी के साथ आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। अधिकतर चिन्हित सीटों पर जीत मिलने के बाद लगातार बीजेपी के बड़े चेहरों की ओर से विपक्षियों पर जुबानी हमलेबाजी शुरू हो गयी है। इसी बीच उन्नाव में साक्षी महाराज ने कहा कि जो विकास की बात करेगा वही प्रदेश और देख में राज करेगा।

उन्नाव जिले में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर उन्होंने कहा कि उन्नाव जिले की छह की छह विधानसभा प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी के खाते में गई हैं। उन्होंने कहा कि जबसे देख आजाद हुआ है तब आज पहली बार वो भाजपा के खाते में गई है। 

Related Video