मथुरा की अनाज मंडी में लगी भीषण आग, अनाज से भरे हजारों बोरे जलकर हुए खाक

मंडी समिति में बने डंप में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते अनाज की हजारों बोरियां चंद मिनटों में जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

Hemendra Tripathi | Updated : Jun 29 2022, 02:53 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

मथुरा: मंडी समिति में बने डंप में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते अनाज की हजारों बोरियां चंद मिनटों में जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दो से तीन बाइक भी इस आग की चपेट में आने के कारण जलकर खाक हो गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और व्यापारियों की अगर माने तो करोड़ों रुपए का नुकसान इस आग से हुआ है। 

बुधवार की सुबह थाना हाईवे क्षेत्र के अनाज मंडी स्थित बने डंप में रखी अनाज की सैकड़ों बोरियों मैं अज्ञात कारणों से आग लग गई। अनाज मंडी में आग लगने की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और आनन-फानन में दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब दो दर्जन व्यापारियों का नुकसान इस आग में हुआ है। मंडी में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है पूर्व में भी अनाज मंडी में आग लग चुकी हैं और एक भारी नुकसान पूर्व में भी उठाना पड़ा था। सुरक्षा की दृष्टि से अगर देखा जाए तो अनाज मंडी में इमरजेंसी की स्थिति में आग बुझाने की इक्विपमेंट आज भी मौजूद नहीं है। व्यापारियों का आरोप है कि आबू जाने का कोई भी साधन यहां उपलब्ध नहीं है। कई बार प्रशासन से मंडी समिति के अधिकारियों से अनुरोध कर लिया है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। व्यापारियों ने यह भी बताया कि आग लगने का कारण क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। भारी नुकसान इस आग में हुआ है। व्यापारियों ने अपने जान और माल की सुरक्षा की भी बात कही है। 

Related Video