यूपी: होटल में क्या कर रहे थे कमलेश तिवारी के हत्यारे? देखें CCTV

कमलेश तिवारी की हत्यारों का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह राजधानी स्थित खालसा होटल का है। जानकारी के मुताबिक, दोनों 16 अक्टूबर को सूरत से चले थे।

| Updated : Oct 20 2019, 03:12 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ (Uttar Pradesh). कमलेश तिवारी की हत्यारों का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह राजधानी स्थित खालसा होटल का है। जानकारी के मुताबिक, दोनों 16 अक्टूबर को सूरत से चले थे। 17 अक्टूबर की रात दोनों लखनऊ पहुंचे और होटल खालसा में रात करीब 11 बजे एक कमरा लिया। अगले दिन सुबह करीब साढ़े दस बजे निकल गए। फिर दोपहर 1.20 बजे होटल लौटे और 1.37 बजे फिर चले गए। होटल की अलमारी से बैग, लोअर और लाल-भगवा कुर्ते मिले हैं। सभी कपड़े और तौलिया पर खून के निशान हैं। नए मोबाइल और चश्मे के डिब्बे, सेविंग किट आदि सामान भी मिले हैं। बता दें, 18 अक्टूबर को हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की उनकी कार्यालय में हत्या कर दी गई थी। हत्यारे भगवा कपड़े में मिठाई के डिब्बे में हथियार छुपाकर लाए थे। इससे पहले हत्यारोपियों का एक सीसीटीवी जारी हुआ था, जिसमें उनके पीछे एक महिला भी दिख रही थी। मामले में पुलिस ने सूरत से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने आए दो आरोपी फरार हैं।

Related Video