अखिलेश के रोड शो में दिखा समर्थकों का भारी हुजूम, हजारों की तादाद में सड़कों पर जुटे समर्थक
रथ पर सवार अखिलेश यादव ने घंटाघर चौराहे पर लोगों को संबोधित किया। यहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। भाजपा से बड़ा कोई झूठा नहीं है।
कानपुर: सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करने कानपुर पहुंचे। अखिलेश का रोड शो मीरपुर कैंट से शुरू हुआ। समर्थकों ने अखिलेश का जोरदार स्वागत किया और रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। समर्थक अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। लगभग 3 से 4 घंटे शहर भर में अखिलेश का रोड शो चलेगा।
रथ पर सवार अखिलेश यादव ने घंटाघर चौराहे पर लोगों को संबोधित किया। यहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। भाजपा से बड़ा कोई झूठा नहीं है। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं। कहा कि बाबा जी लैपटॉप चलाना तो दूर, सांड़ तक नहीं पकड़ पा रहे हैं। अखिलेश ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का वादा किया।