बारात में महाभारत कर फंसा दूल्हा

गोरखपुर, यूपी। दहेज में बाइक न मिलने पर शादी समारोह में ही महाभारत शुरू हो गई।

| Updated : Jul 11 2019, 06:27 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गोरखपुर, यूपी। दहेज में बाइक न मिलने पर शादी समारोह में ही महाभारत शुरू हो गई। लड़की वालों ने गुस्से में दूल्हे को बंधक बनाकर खूब पीटा। घटना में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए।
मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के पिपली के फकीर टोला का है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को छुड़ाया।

फकीर टोला में अब्बास अली की लड़की से निकाह करने संतकबीरनगर जिले के दुधरा मोहम्‍मदगढ़ पाचवां के रहने वाले इजहार की बारात आई थी। निकाह होने के बाद लड़की पक्ष से बाइक की मांग होने लगी। लड़की वालों ने जेवर नहीं लाने पर आपत्ति जताई। इस पर दूल्हे का भाई इरशाद लड़की के पिता को पीटने लगा। लड़की के पिता को पिटता देख दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। मारपीट में लड़की पक्ष के एक शख्स का सिर फट गया। पुलिस मामले को शांत कराया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

Related Video