अयोध्या में CM योगी का भव्य स्वागत, रोड शो में दिखा लोगों में उत्साह, देखें वीडियो
आएंगे फिर योगी ही... जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे..जैसे गानों के बीच कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। छीरेश्वरनाथ के पास राम नगरी के प्रमुख संत धर्माचार्य मंच पर विराजमान हैं। अयोध्या में पांचवे चरण में मतदान होगा। राम मंदिर निर्माण जारी है। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिलेगा।
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रोड शो कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोड शो प्रारंभ किया। योगी के स्वागत के लिए जगह-जगह पुष्प वर्षा की जा रही है। भारी संख्या में लोग जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए सीएम योगी का अभिनंदन कर रहे हैं।