UP Chunav 2022 Result: मुरादाबाद की छह विधानसभाओं के लिए शुरू हुई मतगणना, शांतिपूर्ण तरीके से हो रही काउंटिंग

मुरादाबाद की 6 विधानसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। जिले में मंडी समिति परिसर को मतगणना स्थल बनाया गया है। यहां पर 66 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला हो जाएगा। बुधवार को DM शैलेंद्र कुमार सिंह और SSP बबलू कुमार रात भर यहां राउंड पर रहे।

Asianet News Hindi | Updated : Mar 10 2022, 10:21 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुरादाबाद की 6 विधानसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। जिले में मंडी समिति परिसर को मतगणना स्थल बनाया गया है। यहां पर 66 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला हो जाएगा। बुधवार को DM शैलेंद्र कुमार सिंह और SSP बबलू कुमार रात भर यहां राउंड पर रहे। दोनों अधिकारियों ने तीन बार मतगणना स्थल का जायजा लिया। सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने धांधली के आरोप लगाते हुए यहां हंगामा किया था।

सपा नेताओं का आरोप था कि बिलारी के तहसीलदार ने ईवीएम और बैलेट बॉक्स में गड़बड़ी की कोशिश की थी। हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि अधिकारी बचे हुए मतपत्रों को नियमानुसार जमा करने जा रहे थे। इसके बाद से सपा कार्यकर्ता रातभर मतगणना स्थल पर डेरा डाले रहे।
 

Related Video