Loading video player...

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी समुदाय में खुशी की लहर, नगाड़ों की थाप पर जमकर मनाया जश्न

राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आ चुका है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने इसपर बड़ी जीत हासिल की है। उन्हें 508 सांसदों ने अपना मत दिया। उनके राष्ट्रपति बनने की घोषणा होने के बाद ही वाराणसी में जश्न शुरू हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासी लोगों के घर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई और ढोल-ताशे पर जमकर नाचे और खुशियां मनाई। 

Hemendra Tripathi | Updated : Jul 22 2022, 02:14 PM
Share this Video

वाराणसी: देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के चुनाव जीतने पर गुरुवार की शाम भाजपा अनुसूचित जनजाति महानगर कमेटी ने लहुराबीर स्थित आज़ाद पार्क में मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। प्रदेश महामंत्री एडवोकेट सूर्य कुमार गौड़ ने कहा कि पीएम ने समाज की आखिरी पंक्ति की महिला को राष्ट्रपति बना कर इतिहास रच दिया। इस मौके पर अध्यक्ष अरविंद खरवार, सिद्धनाथ गौड़, मनोज गौड़, राधेश्याम गौड़, किशोर कुमार सेठ, सोमनाथ विश्वकर्मा, ओम प्रकाश यादव रहे।

उधर, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है, जब एक आदिवासी जनजातीय महिला देश के सर्वोच्च पद पर चुनी गईं। खुशी जताने वालों में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अशोक चौरसिया, सुशील त्रिपाठी, संतोष पटेल, दिलीप सिंह पटेल, राकेश शर्मा, नवरतन राठी रहे। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कैंप कार्यालय में क्षेत्रीय महामंत्री डॉ.जयनाथ मिश्रा के नेतृत्व में ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया गया। इस दौरान विवेक पांडे, राजू जायसवाल, प्रदीप कन्नौजिया मो.इरफान, मोनू सिंह, संदीप यादव, रोहित आदि रहे। पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए लोकतंत्र की युगांतकारी घटना बताया। कहा कि उनकी जीत ने आधुनिक भारत में सहयोग, सद्भाव और उत्थान का नया आयाम गढ़ा है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन कुमार चौबे ने कहा कि मुर्मू वंचित, दलित, गरीबों के लिए आशा की किरण हैं।

भाजपा के जिला मंत्री शिवानंद राय ने बताया कि एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत के बाद आज हम लोगों ने आदिवासी लोगों के बीच इस खुशी को मनाया है। उन्हें मिठाई खिलाई है। मैं सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने उन्हें मत दिया और विजयी बनाया। उन्होंने आदिवासी समाज का गौरव बनाने का काम किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने  आदिवासी समाज के लिए सोचा।

Related Video