मतदान के बाद लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने बेटियों से की अपील, गीत के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक

मालिनी अवस्थी ने खास अंदाज में जनता से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने गाना गाते हुए लोगों से वोट डालने को कहा। उनके गाने के बोल कुछ इस प्रकार थे... "अरे जागो रे जागो देश के मतदाता, अरे जागो रे जागो यूपी के मतदाता, जागो जागो बहनी और भौजी, जागो रे जागो किसान और फौजी..."

Asianet News Hindi | Updated : Feb 23 2022, 12:28 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। आम जनता से लेकर जानी माने शख्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए वोट डालने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी अपने परिवार संग मतदान केंद्र वोट डालने पहुंची हैं।

Related Video