इतनी भयानक सजा: वो डंडे बरसाते रहे और गिड़गिड़ाता रहा युवक... 3 जगह से तोड़ा पैर, दर्दनाक Video

वीडियो राजसमंद जिले के ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 

Rakhi Singhal | Updated : Jun 21 2022, 03:33 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क।  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चीखते चिल्लाते एक युवक की आवाज आपको भी हैरान कर देगी। कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि  लड़के कि एक लड़की से दोस्ती थी जिसके बाद लड़की के परिजनों ने युवक को इतना मारा कि उसके हाथ पैर तोड़ दिया। युवके के पैर में 3 जगह फ्रैक्चर है। लाठी डंडों से युवक की पिटाई की थप्पड़ मारे। युवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा लेकिन किसी को तरस नहीं आया। वीडियो राजसमंद जिले के ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 

Related Video