11 जनवरी को है शनि-पुष्य नक्षत्र, बस इन उपायों से दूर होंगी आपकी परेशानी

ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहते हैं। ये नक्षत्र विभिन्न वारों के साथ मिलकर शुभ योग बनाता है। इस बार 11 जनवरी को शनिवार और पुष्य नक्षत्र होने से शनि-पुष्य योग बन रहा है। इस दिन दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से ये शुभ योग प्रारंभ होगा। 

Asianet News Hindi | Updated : Jan 07 2020, 08:12 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहते हैं। ये नक्षत्र विभिन्न वारों के साथ मिलकर शुभ योग बनाता है। इस बार 11 जनवरी को शनिवार और पुष्य नक्षत्र होने से शनि-पुष्य योग बन रहा है। इस दिन दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से ये शुभ योग प्रारंभ होगा। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। ये हैं शनिदेव के राशि अनुसार उपाय...
मेष राशि- सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि- शनि अष्टोत्तर शत नामावली का पाठ करें।
मिथुन राशि- शनिदेव को काली उड़द की दाल चढ़ाएं।
कर्क राशि- राजा दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।
सिंह राशि- शनि पुष्य के शुभ योग में हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
कन्या राशि- शनिदेव के बीज मंत्रों का जाप करें।
तुला राशि- शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें।
वृश्चिक राशि- गरीबों को जूते-चप्पल या काले वस्त्रों का दान करें।
धनु राशि- शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे 11 दीपक लगाएं।
मकर राशि- शनिदेव के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
कुंभ राशि- शनि पुष्य पर शमी वृक्ष की पूजा करें
मीन राशि- कुष्ठ रोगियों को भोजन, कपड़े और अन्य चीजों का दान करें।
 

Read More

Related Video