Ayodhya: 32 घाटों पर 12 लाख दीपक, दुल्हन की तरह सजी राम की नगरी, Diwali पर देखें अयोध्या की छटा
वीडियो डेस्क। भगवान राम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव (Ayodhya deepotsav 2021)कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। आज यह नगरी कुछ घंटों बाद एक नया विश्व रिकॉर्ड़ बनाएगी। क्योंकि बुधवार शाम को राम को 12 लाख दिए जलाए जाएंगे। जिसमें 9 लाख दिए तो सिर्फ राम की पैड़ी यानि सूरत के तट पर जलेंगे।
वीडियो डेस्क। भगवान राम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव (Ayodhya deepotsav 2021)कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। आज यह नगरी कुछ घंटों बाद एक नया विश्व रिकॉर्ड़ बनाएगी। क्योंकि बुधवार शाम को राम को 12 लाख दिए जलाए जाएंगे। जिसमें 9 लाख दिए तो सिर्फ राम की पैड़ी यानि सूरत के तट पर जलेंगे। वहीं तीन लाख शहर के हर मंदिर-मठ पर प्रज्जवलित होंगे। इस पल को यादगाद बनाने के लिए करीब 12 हजार वॉलंटियर तैयार हैं। दरअसल, अयोध्या नगरी के सरयू नदी के 32 घाटों पर यह 9 लाख दिए सजाए जा रहे हैं। जिस वक्त इन दीपकों में बाती और तेल डालकर इन्हें प्रज्जवलित किया जाएगा, वह छटा देखने लाइक होगी। इसके साथ यह एक नया कीर्तिमान बन जाएगा। इस पल को देखने क लिए यूपी ही नहीं देश का हर नागरिक देखने के लिए आतुर है। देखिए भगवान राम की नगर अयोध्या में दिवाली में कैसे मनाई जा रही दिवाली।