Loading video player...
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहल चरण का मतदान जारी है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। चिराग पासवान ने कहा है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने जा रहे हैं। चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, 'आदरणीय नीतीश कुमार जी को दिया गया एक भी वोट ना सिर्फ बिहार को कमजोर और बर्बाद करेगा बल्कि राजद व महागठबंधन को मजबूत करेगा। चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा को छोड़ राजद के साथ जाने की तैयारी कर चुके है साहब। राजद के आशीर्वाद से पहले भी सरकार बना चुके हैं।'