कोरोना रिपोर्ट: देश में कोरोनावायरस के चलते बिगड़ते हालात , इतनी पहुंची मरने वालों की संख्या

 

देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रविवार को दो और मौतें हो गईं। अहमदाबाद में 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। यइसके साथ ही गुजरात में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5 पर पहुंच गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

| Updated : Mar 29 2020, 04:10 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

दुनियाभर के 195 देश कोरोना की चपेट में हैं। इससे अब तक 27,370 लोग जान गंवा चुके हैं। एक लाख 33 हजार 391 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दुनियाभर में संक्रमण के पांच लाख 98 हजार से ज्यादा मामले हो चुके हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, केवल यूरोप में तीन लाख से ज्यादा केस हैं। वहीं, इटली में संक्रमण का मामला चीन से ज्यादा हो गया है। यहां 86,498 लोग संक्रमित हैं। देश में शुक्रवार को संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक दिन में सबसे ज्यादा रही। यहां 24 घंटे में 919 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं, अब तक कुल 9134 लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के दुनियाभर में 86 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  

Related Video