फेंगशुई टिप्सः ड्राइंग रूम, ऑफिस और स्टडी रूम में कितने छड़ों वाली विंड चाइम लगानी चाहिए?

घर में वास्तु दोष हो तो उसका नेगेटिव इफेक्ट वहां रहने वाले हर सदस्य पर पड़ता है। कुछ आसान उपाय कर इन वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है।

/ Updated: Aug 28 2019, 07:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उज्जैन. फेंगशुई में भी ऐसी अनेक चीजें हैं, जिन्हें घर में रखने से वास्तु दोषों में कमी आती है और नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है। ऐसी ही एक चीज है विंड चाइम। भारत में भी ये बहुत प्रचलित है।

कैसे काम करती है विंड चाइम?

विंड चाइम या पवन घंटी से जो मधुर ध्वनि निकलती है, वह पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी फैलाती है। इसलिए घर में विंड चाइम लगाते हैं। घर या ऑफिस के लिए फेंगशुई में अलग-अलग प्रकार की विंड चाइम के बारे में बताया गया है। आगे जानिए घर या ऑफिस के कौन से कमरे या स्थान के लिए किस प्रकार की विंड चाइम उपयुक्त रहेगी।

1. छह छड़ों वाली विंड चाइम को ड्राइंग रूम में लगाना चाहिए। इससे पॉजिटिव एनर्जी निकलती है तथा पूरे घर में फैलती है।

2. सात छड़ों वाली विंड चाइम बच्चों के कमरे में लगानी चाहिए। यह शुभ होती है।

3. आठ छड़ों वाली विंड चाइम का प्रयोग ऑफिस में करना बेहतर होता है। इससे बिजनेस में तरक्की मिलती है।

4. अगर किसी काम में बार-बार असफलता मिल रही हो तो ड्राइंग रूम में नौ छड़ों वाली विंड चाइम लगानी चाहिए। इससे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

5. पांच छड़ वाली विंड चाइम स्टडी रूम में लगानी चाहिए। इससे वहां के वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं।

6. हमेशा खोखली नली वाली विंड चाइम का ही उपयोग करना चाहिए।