पिता हाथ जोड़े रहे, पत्नी पति से लिपट कर रोती रही, एक्टर की अंतिम विदाई ने सबको रुला दिया

वीडियो डेस्क। साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर चिरंजीवी सरजा का महज 7 जून को महज 39 साल की उम्र में निधन हो गया। चिरंजीवी सरजा का आज अंतिम संस्कार किया गया। एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में सेलेब्स मास्क लगाकर पहुंचे। बेंगलूरू में उनके पिता और भाई ने उन्हें अंतिम विदाई दी। 

| Updated : Jun 10 2020, 08:05 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर चिरंजीवी सरजा का महज 7 जून को महज 39 साल की उम्र में निधन हो गया। चिरंजीवी सरजा का आज अंतिम संस्कार किया गया। एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में सेलेब्स मास्क लगाकर पहुंचे। बेंगलूरू में उनके पिता और भाई ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं चिरंजीवी की 2 महीने के गर्भवती पत्नी मेघना का रो रो कर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार से पहले अपने पति से लिपटकर रोती रहीं। परिवारजनों ने उन्हें संभाला। चिरंजीवी सरजा ने मई, 2018 में मेघना से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्नी मेघना राज की प्रेग्नेंसी का यह दूसरा महीना चल रहा है। दोनों ही पति-पत्नी अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। चिरंजीवी सरजा को बीते शनिवार सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें बेंगलुरु के जयनगर में सागर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Video